ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए केस, 630 मरीजों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए केस, 630 मरीजों की मौत

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने बेहद खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को अब तक सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 1.15 लाख से अधिक नए मरीज मिले हैं और 630 से अधिक की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के नए मरीज और संक्रमण से होने वाली मौतों के इस आंकड़ों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की यह सर्वोच्च संख्या है। रविवार के बाद यह दूसरी बार है, जब एक दिन में एक लाख से अधिक नए मामले मिले हैं। रविवार को 1,03,558 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 478 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। 

कोरोना के आंकड़ों ने पैदा की दहशत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने लोगों की सांसें सांसत में डाल दीं हैं। बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 630 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,28,01,785 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गई।
 
दैनिक मामलों में भारत नंबर एक पर पहुंचा
दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। बुधवार को अमेरिका में 62,283, ब्राजील में 82,869 और भारत में 1,15,736 नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां अभी एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

सक्रिय मामले 8.43 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 59,856 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक  1,17,92,135 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 8,43,473 पहुंच गए हैं।

India reports 1,15,736 new #COVID19 cases, 59,856 discharges, and 630 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry

Total cases: 1,28,01,785
Total recoveries: 1,17,92,135
Active cases: 8,43,473
Death toll: 1,66,177

Total vaccination: 8,70,77,474 pic.twitter.com/ugUgrvvy67

— ANI (@ANI) April 7, 2021

71 फीसदी से अधिक मौतें केवल चार राज्यों में
कोरोना से 24 घंटों के दौरान हुई कुल 630 मौतों में से 71 फीसदी से अधिक मौतें केवल चार राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में 297, पंजाब में 61, छत्तीसगढ़ में 53 और कर्नाटक में 39 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

अच्छी पहल: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन
बेटी से मिलने के लिए महिला नक्सली ने किया सरेंडर, सिर पर था पांच लाख रुपये का ईनाम, बोलीं- खोखली है माओवादी विचारधारा
विद्युत जामवाल की कमांडो फ्रेंचाइजी पर वेब सीरीज का आएगा मल्टीपल सीजन
कोरोना उपचार प्रोटोकॉल की दोबारा समीक्षा करेगा भारत, अभी इन दवाओं से होता है इलाज
सिरपुर महोत्सव 2026 : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Major accident: house collapses, two girl including two woman died केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना रोकथाम के उपायों की दी जानकारी, बताया- रोजाना 3-4 लाख लोगों को लग रहे कोरोना से बचाव के टीके
Next Article सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?