ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीते एक वर्ष में कवर्धा के गोदाम बने सर्वसुविधायुक्त… अध्यक्ष वोरा के आगमन पर कर्मचारियों ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीते एक वर्ष में कवर्धा के गोदाम बने सर्वसुविधायुक्त… अध्यक्ष वोरा के आगमन पर कर्मचारियों ने जताया आभार

By @dmin
Published: July 20, 2021
Share
In the last one year, the warehouse of Kawardha became well-equipped
In the last one year, the warehouse of Kawardha became well-equipped
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के चेयरमैन अरुण वोरा मंगलवार को कवर्धा क्षेत्र के गोदामों के निरीक्षण पर पहुंचे। मगरदा स्थित 39800 एमटी गोडाउन पहली बार पहुंचने पर अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही युवक कांग्रेस ने भी वोरा का जोरदार स्वागत किया। शाखा प्रबंधक आर डी त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में शाखा को 4.87 करोड़ की आय हुई है। उन्होंने कर्मचारियों की ओर से विगत एक वर्षों के अध्यक्षीय कार्यकाल में वोरा द्वारा मूलभूत सुविधाओं की स्वीकृति देने हेतु उनका आभार जताया।

शाखा प्रबंधक त्रिपाठी ने बताया कि लंबे समय से उपेक्षित रहे कवर्धा के गोदामों में बीते एक वर्षों में पेयजल हेतु मगरदा परिसर में सम्बरसिबल पम्प, पानी टंकी, हम्माल शेड एवं शौचालय का निर्माण कराया गया है। हथलेवा परिसर में पानी टंकी लग जाने से कर्मचारियों की पेयजल की समस्या दूर हुई है। अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में बाउंड्री वाल, गोदाम की छत में नवीन प्रोफाइल शीट एवं हथलेवा चारभाठा परिसर में 2 नग स्टोर रूम बनाने की मांग रखी जिस पर अध्यक्ष वोरा ने अतिशीघ्र स्वीकृति देने आश्वासन दिया। श्री वोरा ने कोरोना काल मे पूरी जवाबदेही एवं समर्पण से वेयरहाउसिंग के कार्यों के निष्पादन करने हेतु अधिकारी, कर्मचारी एवं हम्मालों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अन्न का एक एक दाना सुरक्षित रखने में भंडारगृह के कर्मचारियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लगातार निगम की क्षमता बढ़ाने एवं आधुनिक व सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास जारी है। नया रायपुर में 14 करोड़ की लागत से मध्यभारत का प्रथम फूड टेस्टिंग लैब बन जाने से जल्द ही प्रदेश पैकेज फूड टेस्टिंग के मामले में भी आत्मनिर्भर होने जा रहा है।

वेयरहाउसिंग कारपोरेशन चेयरमैन अरुण वोरा ने भोरमदेव मंदिर पहुंच कर दुर्ग शहर के साथ ही पूरे प्रदेश की खुशहाली एवं सावन में किसानों के रोपा के लिए लाभदायक पर्याप्त वर्षा की कामना की। इस दौरान वोरा के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी पोषण साहू, एल्डरमैन अंशुल पांडेय, मनीष नायक मौजूद थे।

अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर शुरू, गृहमंत्री शर्मा ने किया शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
पायनियर भारत में करेगी अपने आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट का विस्तार, भारतीय एवं विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव बाज़ारों में विकास का लक्ष्य
मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 3.9 तीव्रता
सभी गौठानों में चारागाह विकास एवं पशुधन के स्वास्थ्य पर निगरानी रखें
सीएम साय का कांग्रेस पर तंज, कहा- इनकी कथनी और करनी में अंतर, सभी 11 सीटों पर जीत को लेकर भाजपा का बड़ा दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… बड़ी खबर: 10 वीं व 12 वीं के छात्रों के लिए 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल… 50 फीसदी उपस्थिति के साथ होगा संचालन… मंत्री परिषद की बैठक में लिया अहम निर्णय…. जाने बैठक के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
Next Article Trial trials for selection in sports academies on August 24 and 25 राज्य खेल अंलकरण: पुरस्कारों के लिए 7 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन… जाने क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?