ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 2886 लोगों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण… टोकन सिस्टम से हो रहा है इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 2886 लोगों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण… टोकन सिस्टम से हो रहा है इलाज

By @dmin
Published: November 27, 2020
Share
In the health camp being set up through the mobile medical unit
In the health camp being set up through the mobile medical unit
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट और एक दाई दीदी क्लीनिक के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए शिविर में आने वाले मरीजों को टोकन का वितरण किया जा रहा है। टोकन वितरण करने से उन्हें अब लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में अब तक 2886 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। 681 मरीजों का शिविर में लैब टेस्ट किया गया है। 2530 मरीजों को निशुल्क दवाई वितरण किया गया है। दाई दीदी क्लीनिक में 248 मरीजों ने अपना इलाज कराया है जिसमें से 97 का लैब टेस्ट और 213 को निशुल्क दवाई का वितरण किया गया है।
महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी शिविरों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आयुक्त रघुवंशी शिविर स्थलों में बेहतर व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय चिकित्सक की टीम और मरीजों दोनों से ही शिविर में किसी प्रकार की अन्य कमियों को लेकर संवाद स्थापित कर रहे हैं। निर्धारित समय पर शिविर लग रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में दवाइयों की उपलब्धता एवं लैब के इक्विपमेंट्स सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा निगमायुक्त स्वयं ले रहे हैं।
आयुक्त रघुवंशी ने आज जोन क्रमांक एक कोसानाला राधा कृष्ण मंदिर एवं शिवाजी नगर छावनी के मंगल बाजार के स्वास्थ्य शिविर स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों और आने वाले मरीजों से चर्चा की। शिविर स्थल में आने वाले लोगो की पंजी का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने अपंजीकृत संगठित, असंगठित, भवन व अन्य संनिर्माण कर्मकारो का शतप्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। शिविर स्थल में कर्मकारों मजदूरों का पंजीयन कराने के लिए फार्म का वितरण किया जा रहा है ताकि इनका पंजीयन हो सके। पंजीयन संबंधित श्रम विभाग से इस कार्य हेतु समन्वय, मानिटरिंग आदि का कार्य अजय शुक्ला को दिया गया है।

भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा: अंबानी
लद्दाख में कदम खींचने को मजबूर हुआ चीन, गलवान घाटी में 2 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक, स्ट्रक्चर भी उखाड़े
कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के ‘एकनाथ शिंदे’
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है रामगढ़…. रामायणकाल के मिलते हैं प्रमाण
भिलाई में भी तैयार होगा बीपीओ, 1500 लोगों को रोजगार देने की तैयारी… विधायक देवेन्द्र व महापौर ने देखा स्पॉट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लालू यादव को आज फिर नहीं मिली जमानत, अब 11 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
Next Article Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents आवासीय योजना: आस्थाई आबंटन लेने वालों ने जमा नहीं किए दस्तावेज… निगम का अल्टिमेटम… एक माह में जमा करें दस्तावेज नहीं तो होगें बेदखल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?