ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के दैनिक मामलों में भारत दुनिया में पहले स्थान पर…. पिछले 24 घंटों में पहली बार मिले एक लाख से ज्यादा नए मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना के दैनिक मामलों में भारत दुनिया में पहले स्थान पर…. पिछले 24 घंटों में पहली बार मिले एक लाख से ज्यादा नए मरीज

By @dmin
Published: April 5, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। देश में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से पहली बार सोमवार को एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। सोमवार को अमेरिका में 36,983, ब्राजील में 31,359 और भारत में 1,03,558 नए केस आए हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां अभी एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस मिले हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने लोगों सांसे सांसत में डाल दीं हैं। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 478 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,25,89,067 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,65,101 हो गई।बता दें कि इससे एक दिन पहले, कोरोना संक्रमण के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 513 मरीजों की मौत हो गई।
देश में तेजी से बढ़े सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 52,847 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक  1,16,82,136 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 7,41,830 पहुंच गए हैं।


Big Breaking : कोरबा के कमर्शियल कॉम्पलेक्स में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें चपेट में, दूर दूर तक धुआं और आग… देखें Video
स्वामी आत्मानंद स्कूल: छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा की नींव मजबूत करने की दिशा में कर रही काम
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल के प्राचार्य ने निजी स्कूलों को बेचे फर्निचर, डीईओ से शासन को भेजा प्रचार्य के निलंबन का प्रस्ताव
Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने सड़क पर बाइक सवारों को पहनाया हेलमेट, लोगों से की यह अपील
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,968 नए मामले…. 202 मरीजों ने तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल बीजापुर नक्सली हमला: गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे बीजापुर, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि… घायलों से भी करेंगे मुलाकात
Next Article SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤ छत्तीसगढ़ में बेकाबू कोरोना: लगातार दूसरे दिन मिले 5 हजार से अधिक नए केस…. 38 हजार के पार हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?