ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, सरकार को दी चेतावनी… दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पंजाब में रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, सरकार को दी चेतावनी… दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल

By @dmin
Published: August 21, 2021
Share
In Punjab, sugarcane farmers sitting on rail tracks, warned the government
In Punjab, sugarcane farmers sitting on rail tracks, warned the government
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब के जालंधर में गन्ना किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है। किसान राज्य सरकार से उनकी बकाया राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के एमएस राय ने कहा कि अगर सरकार ने शनिवार शाम तक हमारे साथ बातचीत नहीं की, तो हम पंजाब बंद का आह्वान करेंगे। राखी के कारण हम कल से बंद करने से बचने की कोशिश करेंगे। 

किसानों ने पहले धन्नोवाली के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया, उसके बाद रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और उनके समर्थक रेलवे ट्रैक पर जा बैठे। इसलिए ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। किसानों ने सड़क मार्ग से जाने वाले वाहनों और रेलमार्ग को पूरी तरह से ठप कर दिया। इस वजह से बस स्टैंड के भीतर ही बसों का जमावड़ा लग गया है।

यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक लुधियाना और चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन सुचारू नहीं हो पाया। किसानों के प्रदर्शन के कारण सरकारी व निजी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि किसानों के धरने के कारण बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। धरने के कारण अवरुद्ध हुए ट्रैफिक का असर कार्यालयों की हाजिरी पर भी देखने को मिला। कई सरकारी एवं निजी कार्यालयों में जालंधर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन बस ही है। बहुत सारे लोग अपने दफ्तर जाने के लिए इन बसों पर ही निर्भर है लेकिन बस सेवा के बंद हो जाने के कारण ऐसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

खुशखबरी: सीएम बघेल ने की छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक आरक्षकों के हित में बड़ी पहल
प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकवाने इस स्कूल में छात्रों ने जड़ा ताला… धरने पर बैठे छात्रों ने कहा- जब तक तबादला रुकेगा नहीं जारी रखेंगे आंदोलन
यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?
अब सुप्रीम कोर्ट पर टिकीं निगाहें, हिंदू सेना ने भी दायर की याचिका
दंतेवाड़ा एसपी की पहल: समर्पित नक्सलियों का हुआ साूहिक विवाह…. एसपी सहित पुलिस लाइन के जवान बने बाराती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Food and Drug Administration Department raided hotels and restaurants खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल व रेस्टारेंट में दी दबिश… खाद्य सामग्रियों का लिया सैंपल
Next Article पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video पोती की जान बचाने को तेंदुए से भिड़े दादा- दादी, जबड़े से खींच निकाला बच्ची को
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?