ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पोती की जान बचाने को तेंदुए से भिड़े दादा- दादी, जबड़े से खींच निकाला बच्ची को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पोती की जान बचाने को तेंदुए से भिड़े दादा- दादी, जबड़े से खींच निकाला बच्ची को

By @dmin
Published: August 21, 2021
Share
पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video
पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video
SHARE

भोपाल (एजेंसी) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दंपति अपनी पोती की जान बचाने के लिए आदमखोर तेंदुए से भिड़ गए। उन्होंने निडर होकर मासूम को जंगली जानवर के जबड़े से निकाल लिया। इलाके में जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। हर कोई बुजुर्ग दंपती की चर्चा कर रहा है।

19 अगस्त की रात कूनो नेशनल पार्क के पास एक गांव में ये वाक्या हुआ। यहां एक घर के आंगन में बुजुर्ग दंपती अपनी पोती के साथ सो रहे थे। तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और उनकी दो साल की पोती को उठा लिया। बच्ची ने रोना शुरू किया तो 50 वर्षीय दादी बसंती बाई गुर्जर की नींद खुल गई। तेंदुए के जबड़े में अपनी बच्ची को देखकर उनकी सांसें अटक गईं और मुंह से चीख निकल गई।

बसंती ने शोर मचाते हुए तेंदुए को जोरदार लात जमा दी। इतने में बच्ची के दादा 55 वर्षीय जय सिंह गुर्जर भी जाग गए। उन्होंने भी पूरी ताकत से तेंदुए पर हमला कर दिया। दादा-दादी ने बच्ची को कस कर पकड़ लिया और उसे तेंदुए के जबड़े से छीनने की कोशिश करने लगे। इसके बाद वे तेंदुए की नाक और मुंह पर लगातार हमला करते रहे।

इससे बौखलाकर तेंदुए ने बच्ची को तो छोड़ दिया, लेकिन बसंती और जय सिंह पर हमला कर दिया। इससे दोनों बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी जाग गए और लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

एम्स रायपुर की वीआरडीएल प्रयोगशाला को पहली बार मिली एनएबीएल मान्यता… जानिए क्या होंगे फायदे
Bhilai Breaking : शहर में चोरी व गुम हुए 133 मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, अलग अलग थानों में दर्ज थी शिकायतें
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका, कहा- विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी
कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
Big news : हुल्लड करने से मना करने पर बदमाशों ने घर में लगा दी आग, झुलसने से मां-बेटे की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In Punjab, sugarcane farmers sitting on rail tracks, warned the government पंजाब में रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, सरकार को दी चेतावनी… दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल
Next Article Important news: Important rules related to payment may change from January जरूरी खबर: जनवरी से बदल सकता है पेमेंट से जुड़ा अहम नियम…. हर बार डालना होगा कार्ड का 16 डिजिट नंबर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?