ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में सराफा व्यवसायी की घर में घुसकर हत्या, घटना के बाद क्रेटा कार लेकर भागे हमलावर… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

कोरबा में सराफा व्यवसायी की घर में घुसकर हत्या, घटना के बाद क्रेटा कार लेकर भागे हमलावर… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: January 6, 2025
Share
कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सराफा कारोबारी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। रविवार रात को अज्ञात हमलावर आए और सराफा कारोबारी पर धारदार हथियार से हमला किया और घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार लूट कर भाग गए। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद रात को ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। फिलहाल मामले की जाच की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में सराफा व्यवसायी अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का घर है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 9 बजे घर पर दो नाकाबपोश बदमाश घर में घुसे। इसके बाद धारदार हथियार से कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गए। हमला करने के बाद दोनों नकाबपोश घर के बाहर खड़ी कार क्रमांक जेएच 01 सीसी 4455 को लूटकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी और परिजन अस्पताल पहुंच गए।

जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसी टीवी फुटेज
घटना की सूचना के बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। लालूराम कॉलोनी में सराफा कारोबारी के घर पहुंचकर जांच की गई। आसपास के सीसी टीवी फुटेज में दो नकाबपोश दिखे हैं लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। एसपी के निर्देश पर रास्तों के सीसी टीवी कैमरों की जांच की जा रही है। रात को ही पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नाबाबंदी कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर केवल कार लेकर भागे हैं। घर से और कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ। घटना के समय सराफा व्यवसायी की पत्नी भी घर पर ही थी। वह बीमार होने के कारण बिस्तर पर थी। वहीं हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर 0.65 प्रतिशत पर पहुंची, इस साल का यह सबसे कम संक्रमण दर…. इन दो जिलों में एक भी केस नहीं
उस्लापुर-सकरी रोड़ में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा आसान, नई सड़क का सीएम साय ने किया लोकार्पण
18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को नि:शुल्क वैक्सीनेशन के निर्णय का स्वागत: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा- सीएम बघेल का निर्णय जनहितकारी
एक जून से शुरू होगी बिलासपुर से जगदलपुर सीधी विमानसेवा, चेम्बर ने जताया उड्डयन मंत्री सिंधिया का आभार
शासन ने की शैक्षणिक सत्र 20-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित: कक्षा 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त तक करें पूर्ण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को लेकर बीजापुर पहुंची पुलिस, पत्नी भी गिरफ्तार
Next Article पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पीएम रिपोर्ट आई सामने, हार्ट फटा, लीवर के हुए चार टुकड़े… जानिए रिपोर्ट में और क्या-क्या?

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?