ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक जून से शुरू होगी बिलासपुर से जगदलपुर सीधी विमानसेवा, चेम्बर ने जताया उड्डयन मंत्री सिंधिया का आभार
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक जून से शुरू होगी बिलासपुर से जगदलपुर सीधी विमानसेवा, चेम्बर ने जताया उड्डयन मंत्री सिंधिया का आभार

By Mohan Rao Published May 25, 2024
Share
उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपते चेंबर के प्रतिनिधि
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विमान सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। रायपुर के बाद बिलासपुर में बिलसादेवी एयरपोर्ट व जगदलपुर में मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुरस्त क्षेत्र बस्तर संभाग को जोड़ने जगदलपुर का एयरपोर्ट महत्वपूर्ण हो गया है। इस बीच बिलासपुर से जगदलपुर के बीच 1 जून से सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि बिलासपुर से जगदलपुर सीधी विमान सेवा के लिए चेम्बर द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जगदलपुर के लिए 1 जून से सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। चेंबर ने इस पहल के लिए नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व में चेंबर ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगदलपुर विमान सेवा शुरू करने हेतु ज्ञापन सौंपा था ताकि घरेलू  एवं अंतर्राज्यीय उड़ानों की संख्या में वृद्धि हो तथा प्रदेश में बढ़ रहे हवाई यात्रियों को भी इसका लाभ मिले।

इस पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के दुरांचल में स्थित जगदलपुर(बस्तर) का प्रदेश एवं अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। बिलासपुर-जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होना शहरवासियों के लिए काफी बेहतर साबित होगा। बिलासपुर और रायपुर के बाद जगदलपुर के लिए टूरिज्म की संभावना काफी अधिक है क्योंकि जगदलपुर प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता से भरा हुआ है। बिलासपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने से इसे बढ़ावा मिलना तय है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र, शिवराज शर्मा, विनय सिंह, शंकर सचदेव, सुधाकर शुक्ला, चिन्ना राव, अखराज ओस्तवाल, भूषण अदलखा और सुनील मिश्रा सभी व्यापारियों ने इस कदम का स्वागत किया।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Mohan Rao May 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : मुखबिरी के नाम पर युवक का अपहरण कर पिटाई, निगरानी बदमाश गिरफ्तार
Next Article मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया चुनाव आयोग ने पांच चरणों में हुए मतदान का डेटा किया जारी, जानिए किस चरण में कितना हुई वोटिंग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?