ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना

By @dmin
Published: April 29, 2021
Share
इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना
इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना
SHARE

मालवा (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के कहर से हाहाकार मचा हुआ है। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत है। हालत ये है कि अस्पतालों में जगह नहीं है, मरीज अस्पतालों के बाहर दम तोड़ रहे हैं। जब पूरा देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है, तब मध्यप्रदेश से जागरूकता की मिसाल पेश करने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे सभी सीख को लेनी चाहिए। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में आम लोगों की जागरूकता के चलते आधा दर्जन गांवों में अब तक कोरोना दस्तक नहीं दे पाया है।
भारत समेत दुनिया भर में सरकारों ने कोरोना से बचाव संबंधी दिशानिर्देश जारी कर उनका पालन कराने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं। फिर भी कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले मामले देखने को मिलते रहते हैं। इसके इतर मध्यप्रदेश आगर मालवा में आधा दर्जन से अधिक ऐसे गांव हैं, जो जागरूकता की अहमियत की गवाही देते हैं। बिना की किसी सरकारी आदेश के खुद ही अपने गांव के पहरेदार बन गए हैं। उनकी पहरेदारी का ही नतीजा है कि इन गांवों में अब तक कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है।

महिलाएं ने घर तो पुरुष ने बाहर संभाल रखा मोर्चा
जब कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हुआ, तो आगर मालवा की ग्राम पंचायत परसुखेड़ी के लोगों ने अपने-अपने गांवों को कोरोना की चपेट से दूर रखने का संकल्प लिया। एक ओर जहां पुरुष गांव के बाहर बैरिकेडिंग कर पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं गांवों की महिलाओं ने अपने-अपने घरों के सामने सैनिटाइजर, पानी की बाल्टियां और साबुन रखे हुए हैं। अगर परिवार का कोई भी व्यक्ति गांव में जरूरी काम से जाकर वापस आता है या अपने खेत-खलियान से आता है, तो पहले घर के बाहर रखे साबुन से अपने हाथ और पैरों को धोता है। उसके बाद ही घर में प्रवेश करता है। इस काम में महिलाएं बखूबी जिम्मेदारी निभा रही हैं। दूसरे गांव में भी ऐसी ही तस्वीर देखने मिली है।

गांव की सुरक्षा के लिए तैनात युवाओं की टोली 
गांव के युवाओं ने अपनी टोली बनाई हुई है। इसका काम है कि जो भी व्यक्ति इनके गांव में प्रवेश कर रहा है, चाहें वह उनके गांव का हो क्यों ना हो, उन लोगों की पहले पड़ताल की जाती है। पहले देखा जाता है कि जो व्यक्ति गांव में प्रवेश कर रहा है, उसकी तबियत कैसी है। वह कहां से आ रहा है? किससे मिलकर आ रहा है। यह सब जांच के बाद उसके हाथों को सैनेटाइज करवाया जाता है और फिर उसे गांव के अंदर प्रवेश दिया जाता है। कोई बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश ना कर सके। इसके लिए गांव की सड़क पर बैरिकेडिंग की गई हैख्ज हां युवा बैठकर रखवाली करते हैं। गांव में बनी टीम में से दो-दो युवा चार-चार घंटे की ड्यूटी देते हैं और गांव की रक्षा करते हैं। इन युवाओं की व्यवस्थाओं की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

प्रशासन की तारीफ 
सीओडी एस रणदा का कहना है कि ग्रामीणों की इस तरह की पहल वाकई काबिले तारीफ है। यहां बड़े से लेकर बच्चे तक सभी अपनी जागरूकता का परिचय देने से पीछे नहीं हैं। इस बीमारी से लडऩा है, तो हम सबको अपने स्तर पर सावधानियां भी बरतना जरूरी हैं। ग्रामीणों की जागरूकता की वजह से ही इन गांव में पहले दिन से अभी तक एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है।

सीएम भूपेश ने केन्द्र से मांगे बकाया 6000 करोड़ रुपए, पत्र लिखकर कहा- जल्द निपटाएं लंबित देनदारियां
राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी
दुर्ग जिला अस्पताल की एसएनसीयू की बढ़ेगी क्षमता, 18 से 40 बिस्तरों का होगा विस्तार… स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय
लव जिहाद कानून: फैमिली कोर्ट के पास होगा विवाह को रद्द करने का अधिकार, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी
सिविक सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Due to the late update in Bihar, the number of deaths in the country increased छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक दिन में हुई रिकार्ड मौते….. पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों ने तोड़ा दम…..15563 नए कोरोना मरीज मिले
Next Article Corona vaccination, Kovishield's consignment of two lakh doses reached the capital, the vaccination campaign will start from May 1 कोरोना वैक्सीनेशन: राजधानी पहुंची कोविशील्ड की दो लाख डोज की खेप…. 1 मई से शुरू होगा टीकाकरण का महाअभियान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?