भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर से 2284 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रोज की तरह इस बार भी राजधानी रायपुर से सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए वहीं राजनांदगांव व दुर्ग में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज पूरे प्रदेश में 2284 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 730 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 16 संक्रमितों की मौत हो गई है।
आज मिले कुल 2284 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 37967 हो गई है। इनमें से 18950 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 18702 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 315 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। आज मिले मरीजों में रायपुर से 712, राजनांदगांव से 411, दुर्ग से 204, जांजगीर से 168, रायगढ़ से 100, महासममुंद से 74, गरियाबंद 69, बिलासपुर से 65, सरगुजा से 61, कोरबा से 57, बलौदाबाजार से 51, कोरिया से 41, नारायणपुर से 35, बालोद से 28, धमतरी व कांकेर से 27-27, कोंडागांव से 26, कवर्धा व मुंगेली से 24-24, बेमेतरा से 21, बीजापुर से 14, दंतेवाड़ा से 13, कोरिया से 9, सूरजपुर व बस्तर से 6-6, बलरामपुर से 5 व अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल हैं।




