ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Latest News
नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल डेका
September 9, 2026
बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा
September 9, 2026
गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस
September 9, 2026
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ : 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम
September 9, 2026
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हाकन सुनिश्चित करें-कलेक्टर आकाश छिकारा
September 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

By Poonam Patel Published June 10, 2026
Share
2 एकड़ क्षेत्र में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 500 सीटर हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी
2 एकड़ क्षेत्र में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 500 सीटर हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जशपुर जिले में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह परिसर जिले के युवाओं के लिए अध्ययन एवं ज्ञानार्जन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने अपने प्रवास के दौरान विगत 8 जून 2026 को जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 14 स्थित पुराने विस्तार डिपो परिसर के समीप निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार, एसडीएम विश्वास राव मस्के, नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिला मुख्यालय में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीट क्षमता वाला अत्याधुनिक नालंदा परिसर विकसित किया जा रहा है। यह परिसर विद्यार्थियों को शांत, आधुनिक एवं तकनीकी सुविधाओं से युक्त अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा।

नालंदा परिसर में विद्यार्थियों को 24 घंटे निःशुल्क इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक अध्ययन कक्ष, कैंटीन तथा पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उच्च स्तरीय अध्ययन संसाधन एक ही स्थान पर सुलभ हो सकेंगे।

जिले में विकसित किया जा रहा यह हाईटेक नालंदा परिसर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा तथा युवाओं को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

You Might Also Like

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल डेका

कलेक्टर शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ : 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हाकन सुनिश्चित करें-कलेक्टर आकाश छिकारा

Poonam Patel June 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज ''सारिका'' बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज ”सारिका”
Next Article चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?