ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में देवर ने भाभी को बनाया ठगी का शिकार, ऑन लाईन ट्रेडिंग गेम का झांसा देकर 7.50 लाख ठगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में देवर ने भाभी को बनाया ठगी का शिकार, ऑन लाईन ट्रेडिंग गेम का झांसा देकर 7.50 लाख ठगे

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग की पद्मनाभपुर पुलिस ने ठगी के मामले में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपनी ही भाभी को ठगी का शिकार बनाया। ऑनलाइन ट्रेंडिग व गेमिंग का झांसा देकर उसने भाभी से निवेश कराया। रुपए फंसने पर पुलिस व गिरफ्तारी का डर दिखाकर रुपए वसूलने लगा। इस तरह उसने 7 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की। जब उसकी भाभी को शक हुआ तो उसने अपने पति को बताया। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में धारा 318 (4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार मैत्री विहार कोहका निवासी खिलेश्वरी उर्फ पिंकी ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 में वह अपने मोबाईल पर आनलाईन कलर ट्रेडिंग गेम खेलती थी जिसे उसका चचेरा देवर योभिजीत साहू (20) निवासी ग्राम परसदा थाना गुण्डरदेही ने देखा था। उस वक्त वह मुक्त नगर पदमनाभपुर दुर्ग में रह कर पढ़ाई कर रहा था वह सीएससी च्वाईस सेंटर की आई.डी भी चलाता था। गेम के प्रति रूची दिखा कर लिंक लेकर अपने मोबाइल 8 जनवरी 2023 को रजिस्टर्ड कर आईडी बनाया और मुझे अपनी आईडी पासवर्ड देकर  30,000 रुपए मुझे फोन पे के माध्यम से भेजा और कहा कि आप खेलना और प्रतिमाह मुझे 5,000 प्राफिट देना। दो दिन बाद जब आईडी पर गेम खेलकर जीती राशि को विड्राल करने के लिए अपने बैंक खाते के डिटेल डाली और योभिजीत साहू से ओटीपी मांगा तो वह मुझे ओटीपी नहीं बताया और इस बात की जानकारी दी कि उसके फोन में किसी भी प्रकार का कोई भी ओटीपी नहीं आ रहा है। जब मैं अपने देवर से ओटीपी न आने का कारण पुछी तो उसने अपना मोबाइल हैक होना बता दिया।

इसके बाद उसने अपने बैंगलुरू के दोस्त अभिषक को बताया तो उसने ट्रांजेक्शन जांचा और बताया कि योभिजीत साहू द्वारा चलाये जाने वाले सीएससी की आईडी में रजिस्टर्ड अपने करंट अकाउंट को हैक कर करोड़ों का ट्रांजेक्शन हो रहा है। इसके बाद योभिजीत ने खिलेश्वरी को डराया और सरकार से 7 लाख का नोटिस आने की बात कही। नहीं भरने पर जेल हो जाने का डर दिखाया। इसके बाद उसने घर में पता चलने पर पिता से डांट पड़ने की बात कही और कहने लगा की रुपए नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेगा। खिलेश्वरी को भी उसने इसमें मिला लिया औ कहा कि दोनों को जेल हो जाएगी। इसके बाद खिलेश्वरी गारंटर बनाकर को उसने सीएससी से 4 लाख 50,000 रुपए लोन लिया।  इसके बाद एक मित्र से 2 लाख रुपए लेकर दिए। इस तरह योभिजीत ने  6 लाख 50 हजार राज्य तथा केन्द्र सरकार को चलान के रूप में दे दिया हूं कहा और रसीद भी नहीं दी। इसके बाद लोन की रकम के लिए योभिजीत द्वारा मानसिक एवं भावनात्मक रूप से भयभीत कर एवं दबाव बनाकर जेल जाने की धमकी देकर रकम की व्यवस्था करने को कहा। डर के कारण गहनों को इंडियन ओवरसीज बैंक में गिरवी रख कर 2 लाख 40 हजार रुपए की व्यवस्था की। लोन की किश्त नहीं पटी और इसके लिए भी योभिजीत ने थाने से फोन आने का दबाव बनाया। ऐसा करते करते योभिजीत ने 7 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की।

इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद जांच की। आरोपी की पतासाजी गिरफ्‌तारी हेतु टीम गठित किया गया। तकनीकी सहायता से आरोपी योभिजीत साहू का पतासाजी कर उसे सुरगी, राजनांदगांव से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी व्दारा प्रार्थिया से ऑन लाईन ट्रेडिंग गेम का झांसा देकर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केशवराम कोसले, थाना प्रभारी पद्मनाभपुर, सउनि गंगा प्रसाद श्रीवास एवं आरक्षक पी. संतोष की भूमिका उल्लेखनीय रही।

अस्पताल में लगी आग, 80 मरीजों को किया गया शिफ्ट, चार झुलसे
छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा एनकाउंटर : मुठभेड़ में ढेर हुए 31 नक्सली, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद के खात्मे तक जारी रहेगी लड़ाई
छत्तीसगढ़ के वैद्यों के सहयोग और मार्गदर्शन में होगा देश के प्रथम ’स्वदेशी ज्ञान अध्ययन केंद्र’ का संचालन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में किया संवाद
छत्तीसगढ़ के इस जिले में जिम व व्यायाम शालाओं को खोलने की मिली अनुमति…. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे का मिला समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Cricket: रोहित के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी Cricket: रोहित के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
Next Article भिलाईयन्स ने किया भारतीय सेना के शौर्य का सम्मान, अर्जुन रथ परिसर में 100 फीट की बनाई पेंटिंग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?