ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी कार्य के उपयोग के अतिरिक्त पीडीएस बारदानों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध…. खाद्य सचिव ने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धान खरीदी कार्य के उपयोग के अतिरिक्त पीडीएस बारदानों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध…. खाद्य सचिव ने दिए निर्देश

By @dmin
Published: September 30, 2020
Share
In addition to the use of paddy procurement work, there will be a ban on the sale of PDS gunny bags…. Food Secretary gave instructions
In addition to the use of paddy procurement work, there will be a ban on the sale of PDS gunny bags…. Food Secretary gave instructions
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान स्तर पर उपलब्ध पीडीएस बारदाने का धान खरीदी कार्य हेतु उपयोग के अतिरिक्त अन्य कार्यों हेतु विक्रय पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगायी गई है। सचिव छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर शासकीय उचित मूल्य दुकान स्तर पर उपलब्ध पीडीएस बारदाने की धान खरीदी कार्य हेतु उपयोग के अतिरिक्त अन्य कार्यों हेतु विक्रय पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में उल्लेखित है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु बारदाना व्यवस्था के संबंध में खाद्य विभाग भारत सरकार के साथ दिनांक 29 सितंबर, 2020 को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया कि कोरोना महामारी के कारण नये जूट बारदाने का उत्पादन कार्य प्रभावित होने से नये जूट बारदाने की आपूर्ति राज्य की आवश्यकता एवं मांग अनुसार किया जाना संभव नहीं है ।

जूट बारदाने की कमी के संबंध में खाद्य विभाग भारत सरकार द्वारा उपरोक्त स्थिति में नये जूट बारदाने की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम होने से उसकी पूर्ति पीडीएस के जूट बारदाने से करनी पड़ेगी । इसके लिए उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण के पश्चात बचत पीडीएस के जूट बारदानों को सुरक्षित रूप से रखा जाना आवश्यक है। उपरोक्त स्थिति में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 11(11) के तहत यह निर्देशित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान स्तर पर उपलब्ध पीडीएस बारदाने की धान खरीदी कार्य हेतु उपयोग के अतिरिक्त अन्य कार्यों हेतु विक्रय पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगायी जाती है।अत: पीडीएस बारदाने का उपयोग खरीफ वर्ष 2020-21 में केवल धान खरीदी हेतु ही किया जावेगा । उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध पीडीएस बारदाने का एकत्रीकरण शासन द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशानुसार किया जावे एवं धान खरीदी के दौरान उक्त बारदाने उपलब्ध करायी जावे । जिले में पीडीएस बारदाने के एकत्रीकरण कराने एवं समय-समय पर मॉनिटरिंग करने का कार्य कलेक्टर द्वारा किया जाए। पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा समितियों में पीडीएस बारदाने को सुरक्षित रखने के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी किया जावे 7 पीडीएस के बारदाने की उपलब्धता की जानकारी की सॉफ्टवेयर में एंट्री पूर्व में दिये गये दिशा-निर्देश अनुसार किये जाने के निर्देश दिए गए हैं ।

कांग्रेस का संकट: कैप्टन आलाकमान का फैसला मानने को तैयार, सिद्धू का मंत्रियों से मुलाकात का सिलसिला जारी
जम्मू कश्मीर में सर्च टीम पर हमला, सेना ने मार गिराया एक आतंकी, एक गिरफ्तार
बंगाल फतह करने के लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, लोगों से बोलेगी- ‘आर नोय अन्याय’
मुख्यमंत्री से हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात… मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से की बातचीत, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता
वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के स्टॉल का अर्ध शतक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पूरा हुआ आत्म निर्भरता का 50वां स्टॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल अच्छी खबर: कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मिट्टी परीक्षण किट को मिला भारत सरकार का पेटेंट
Next Article Guidelines for Unlock 5: देश में आज से शुरू हो गया अनलॉक 5, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?