ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Improvement in ranking: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में आठ पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

Improvement in ranking: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में आठ पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव

By Om Prakash Verma
Published: July 23, 2025
Share
Improvement in ranking: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में आठ पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव
Improvement in ranking: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में आठ पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने जनवरी 2025 के बाद से अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है, और 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत की पासपोर्ट रैंकिंग आठ स्थान ऊपर चढ़ गई है। भारत को 59 देशों के लिए वीजा पहुंच प्राप्त हो गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में इसकी पुष्टि हुई है।

आईएटीए के आंकड़ों पर आधारित है पासपोर्ट रैकिंग
सिंगापुर ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, उसे दुनिया भर के 227 गंतव्यों में से 193 तक वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान की गई है। जुलाई 2025 में प्रकाशित यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के विशिष्ट आंकड़ों पर आधारित है और यह उन गंतव्यों की संख्या दर्शाती है जहां पासपोर्ट बिना पूर्व वीजा के प्रवेश की अनुमति देता है। एशियाई पड़ोसी देश जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जहां प्रत्येक को 190 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है।

भारत के वीजा मुक्त गंतव्यों में दो स्थान जुड़े
नई रैंकिंग के अनुसार, भारत की वीजा-मुक्त पहुंच में केवल दो नए स्थान जुड़े हैं। इसके बावजूद, सुधार का श्रेय राजनयिक पहुंच और द्विपक्षीय समझौतों में वृद्धि को दिया गया है।

सऊदी अरब को भी लाभ, अमेरिका पर शीर्ष 10 से बाहर होने का खतरा
नई पासपोर्ट रैंकिंग में सऊदी अरब को भी लाभ हुआ है। उसके वीजा मुक्त गंतव्यों में चार स्थानों का सुधार हुआ है। देश की रैंकिंग 91 गंतव्यों के साथ चार स्थान ऊपर चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गया है। रैंकिंग में ब्रिटेन और अमेरिका की रैकिंग नीचे गिरी है। यूनाइटेड किंगडम 6वें स्थान पर गिर गया है, जो 186 देशों को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका अब 182 गंतव्यों तक पहुंच के साथ 10वें स्थान पर है। पिछले एक दशक में दोनों देशों की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब अमेरिका के पासपोर्ट रैंकिंग के मामले में शीर्ष 10 से बाहर होने का खतरा है।

रैकिंग में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर इन देशों का नाम
यूरोपीय संघ के सात देश- डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन- संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, और प्रत्येक देश के पासपोर्ट पर 189 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन हैं। इन देशों के पासपोर्ट पर 188 देशों की यात्रा की जा सकती है। न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विजरलैंड भी शीर्ष पांच देशों में शामिल है, और इनका पासपोर्ट पर 187 देशों के लिए वीजा मुक्त पहुंच प्रदान करता है।

भीषण हादसा: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कई मजदूरों की मौत, उड़े चिथड़े
कोरोना से बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की टॉप सांइटिस्ट का दावा
तीन घंटे तक ठप रहने के बाद ट्विटर की सेवा फिर से शुरू, डेस्कटॉप यूजर्स को हो रही थी दिक्कत
आत्मसमर्पित दो नक्सली जोड़ों ने किया विवाह, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शुरू की नई जिंदगी… सीएम साय ने दिया आशीष
शिवनाथ का जलस्तर बढ़ा… विधायक व महापौर ने लिया जायजा अफसरों को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 280 # 23 July 2025
Next Article दूसरों को बदलने के बजाय, अपने विचार, दृष्टिकोण और व्यवहार को बदले-ब्रह्माकुमार डॉ. शक्तिराज दूसरों को बदलने के बजाय, अपने विचार, दृष्टिकोण और व्यवहार को बदले-ब्रह्माकुमार डॉ. शक्तिराज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?