ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप नहीं बल्कि इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप नहीं बल्कि इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा!

By @dmin
Published: June 24, 2020
Share
ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप नहीं बल्कि इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा!
ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप नहीं बल्कि इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा!
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से जुड़े सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड जब गुरुवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे तो चर्चा का प्राथमिक एजेंडा अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी क्योंकि ICC ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि T-20 विश्व कप के भाग्य पर अंतिम निर्णय अगले महीने लिया जाएगा।
वर्तमान में यह पद भारत के शशांक मनोहर के पास है। नाम न छापने की शर्त पर आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि चुनाव की तारीख (या चयन) की घोषणा की जाएगी या नहीं। जाहिर तौर पर प्राथमिक एजेंडा शशांक मनोहर के प्रतिस्थापन की नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा है। चूंकि सभी सदस्य मिलेंगे तो वे अपने-अपने देशों के बोर्ड की स्थिति के बारे में अपडेट करेंगे। हालांकि, कोई ठोस घोषणा की उम्मीद नहीं है।
सदस्य ने कहा कि बोर्ड को विशिष्ट ईमेल लीक होने के मामले में चल रही जांच की जानकारी भी दी जा सकती है। चेयरमैन के पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने के लिए सदस्य का कम से कम दो बोर्ड बैठक में हिस्सा लेना अनिवार्य है और साथ ही उसको संबंधित देश के मौजूदा या पूर्व निदेशक (बोर्ड सदस्य) द्वारा नामित किए जाने की जरूरत है। आईसीसी बोर्ड में चेयरमैन, टेस्ट खेलने वाले 12 देश, तीन एसोसिएट सदस्य (मलेशिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर बारी के अनुसार), स्वतंत्र महिला निदेशक (इंदिरा नूयी) और मुख्य कार्यकारी मधु साहनी शामिल हैं।
चुनाव की स्थिति में मुख्य कार्यकारी के पास मतदान का अधिकार नहीं होता। फिलहाल इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स वैश्विक संस्था के चेयरमैन के रूप में मनोहर की जगह लेने के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की दावेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गांगुली या बीसीसीआई दोनों में से किसी ने अभी उनकी दावेदारी की संभावना को नहीं नकारा है, लेकिन काफी कुछ इस पर निर्भर करेगा कि उच्च न्यायालय बीसीसीआई का अंतरिम आवेदन स्वीकार करता है या नहीं जिसने अपील की है कि गांगुली और सचिव जय शाह को छह साल के बाद पद से अनिवार्य ब्रेक के नियम से छूट दी जाए।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी पहले ही खुद को इस दौड़ से अलग कर चुके हैं। पता चला है कि अगर अनिवार्य ब्रेक से छूट दी जाती है तो गांगुली का दावेदारी पेश करना बुरा विचार नहीं है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘हमें अब तक नहीं पता कि सौरव गांगुली की राजनीतिक इच्छाएं हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है तो वह एक साल के लिए आईसीसी चेयरमैन बन सकते हैं और इसके बाद 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने चखा रीपा में तैयार मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का स्वाद
डीजल लोको शेड के इंजीनियरिंग टीम का कमाल: स्क्रेप से बना दिया आटोमैटिक ई शंटिंग वाहन स्वयंभू…. शेड के अंदर इंजनों के शंटिंग में मिलेगी मदद
ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS शार्दुल से वापस देश लौटेंगे ईरान में फंसे भारतीय
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण…. गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस
राजधानी में किसान के घर डकैती, 7 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल व तलवार की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel did e-launch of the state's largest solid waste processing plant: big things related to Janay plant सीएम बघेल ने किया प्रदेश के सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का ई-लोकार्पण: जाने संयंत्र से जुड़ी बड़ी बातें
Next Article रिजर्व बैंक के दायरे में आएंगे कोऑपरेटिव बैंक, मोदी कैबिनेट की मुहर रिजर्व बैंक के दायरे में आएंगे कोऑपरेटिव बैंक, मोदी कैबिनेट की मुहर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?