ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईआईटी भिलाई का पांचवां दीक्षांत समारोह 10 नवम्बर को, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

आईआईटी भिलाई का पांचवां दीक्षांत समारोह 10 नवम्बर को, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

By Mohan Rao
Published: November 8, 2025
Share
आईआईटी भिलाई
SHARE

भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई अपने नालंदा हॉल परिसर में 10 नवम्बर 2025 को पांचवें दीक्षांत समारोह की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। समारोह में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। अडानी सीमेंट के डब्ल्यूटीडी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद बहेटी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता आईआईटी भिलाई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष करेंगे।

इस दीक्षांत समारोह में 2025 के स्नातक बैच के 269 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी, जिनमें 25 डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD), 24 मास्टर ऑफ साइंस (MSc), 58 मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech), 10 बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech – ऑनर्स) और 152 बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) के छात्र शामिल हैं।

संस्थान स्वर्ण पदक (Institute Gold Medal) उस बीटेक छात्र को प्रदान किया जाएगा जिसने अपने बैच में सर्वाधिक संचयी ग्रेड बिंदु औसत (सीजीपीए) प्राप्त किया हो। निदेशक स्वर्ण पदक (Director’s Gold Medal) बीटेक और एमटेक के उन छात्रों को दिया जाएगा जिन्होंने शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट महिला छात्रा के लिए निदेशक स्वर्ण पदक बीटेक, बीटेक (ऑनर्स) और एमएससी में समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न शाखाओं और कार्यक्रमों में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सीनेट पुरस्कार (Senate Awards) से सम्मानित किया जाएगा।

भारत सरकार की “डिजिटल इंडिया” पहल के अनुरूप आईआईटी भिलाई ने शैक्षणिक नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने छात्रों को डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान करने की परंपरा जारी रखी है। यह पहल भारत में किसी शैक्षणिक संस्थान द्वारा शुरू किया गया अपने तरह का पहला नवाचार है। डिग्री प्रमाणपत्र को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा डिजिटल रूप से प्रमाणित किया जाएगा तथा दीक्षांत समारोह के दिन स्नातकों को पेन ड्राइव के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। यह पहल संस्थान की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

खेत में काम करने गई मां और जवान बेटी की जमीन पर पड़ी मिली लाश, हाथ पीले करने थे अब सजाई अर्थी
10 वीं के बाद कॉमर्स: संभावनाएं व महत्व पर ऑनलाइन सेमिनार…. कामर्स गुरु डॉ संतोष राय देंगे छात्रों के सवालों का जवाब
विशेष पहल: कोरोना काल में आदर्श प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित कर रहा भिलाई चैंबर
इस बार मानसून समय से पूर्व आने की उम्मीद, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे अगले पखवाड़े तक के जरूरी टास्क…. निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश
बहुत घातक है इंफ्लूएंजा सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेल्जियम के पर्यटक धनकुल एथनिक रिजॉर्ट पहुंचे, बस्तर की जनजातीय संस्कृति देख हुए अभिभूत
Next Article राष्ट्रपति मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : अम्बिकापुर में कॉलेज ग्राउंड और गांधी स्टेडियम क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?