ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईजी गर्ग अचानक पहुंचे भिलाई नगर सीएसपी ऑफिस, आदतन अपराधियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आईजी गर्ग अचानक पहुंचे भिलाई नगर सीएसपी ऑफिस, आदतन अपराधियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

By Mohan Rao
Published: November 27, 2024
Share
आईजी गर्ग ने किया सीएसपी भिलाई नगर कार्यालय का निरीक्षण
SHARE

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आईजी गर्ग ने पिछले वर्षो के समस्त समस्त लंबित  अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त के दौरान सतर्क रह कर ड्यूटी करें और संदिग्धों से पूछताछ करें। गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों पर सख्त निगरानी रखें और कार्रवाई करें। आईजी ने यह भी कहा कि भ्रष्ट व संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले वर्षो के समस्त समस्त लंबित अपराधों की सूक्ष्मता से विश्लेषण करते हुए उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण में श्री गर्ग ने भिलाई नगर अनुविभाग के समस्त थानों से संबंधित पेंडिंग अपराध, खात्मा, खारजी, रोजनामचा एंट्री, गुम इंसान, और जब्त माल के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों एवं आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इन व्यक्तियों की नियमित चेकिंग और उन पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

आईजी गर्ग ने कार्यालय में रखे गए महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे अपराध डायजेस्ट, मर्ग, शिकायत, केस डायरी मूवमेंट, रोजनामचा विवरण, परवाना रजिस्टर आदि की जांच की। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों के समय पर पालन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। समस्त कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्ण ड्यूटी करने एवं भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, भिलाई नगर अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारी, तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से स्टेनो श्रीनिवास राव, रीडर उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, और पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

बर्ड फ्लू से करीब 200 कुरजां की मौत, पोल्ट्री फार्म से लिए गए मुर्गियों के भी नमूने
धर्मांतरण पर बवाल विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरा सुपेला थाना… आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर दी अपनी गिरफ्तारी
अगर इन तीन में से कोई भी एक वजह हो तो नहीं हो सकती ‘ महिला को फांसी ‘
Big Political News: सियासत: कांग्रेस के बारे में ये क्या बोल गए भाजपा अध्यक्ष, लगाए और भी गंभीर आरोप, जाने और क्या-क्या कहा
किसानों के लिए वरदान बनेगा दामिनी व मेघदूत एप, आकाशीय बिजली और मौसम की पहले से मिलेगी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में गैंगरेप : युवती को पहले घर बुलाया और शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, तीन बदमाश अरेस्ट
Next Article भीषण सड़क हादसा : डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, पांच डॉक्टरों की मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?