भिलाई। दुर्ग रेंज के नए आईजी के रूप में आईपीएस बद्री नारायण मीणा ने चार्ज ले लिया है। सोमवार को उन्होंने बत्तीसबंगला स्थित आई कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। आईपीएस आनंद छाबड़ा ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दुर्ग रेंज के राजपत्रित अधिकारियों ने आईजी मीणा से मुलाकात की और उनका वेलकम किया। इस दौरान एसपी शलभ कुमार सिन्हा, एएसपी संजय ध्रुव सहित सभी सीएसपी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





