ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूध पीने में आनाकानी करता है आपका बच्चा तो दूध में मिलाकर दें यह चीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

दूध पीने में आनाकानी करता है आपका बच्चा तो दूध में मिलाकर दें यह चीज

By @dmin
Published: June 28, 2020
Share
SHARE

बच्चों को दूध का स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं होता है। हालांकि, हम सभी जानते हैं कि बच्चों के विकास और सेहत के लिए दूध पीना कितना जरूरी है। अगर आपका बच्चा भी दूध पीने में आनाकानी करता है तो उसे दूध पिलाने के आपके पास और भी कई तरीके हैं। जी हां, ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें दूध में मिलाया जाए तो दूध का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं कि बच्चों में दूध में क्या मिलाकर देना चाहिए और बच्चों के लिए दूध को टेस्टी बनाने के क्या तरीके हैं।

Contents
  • बादाम मिल्क
  • चॉकलेट मिल्क
  • दूध के साथ खजूर
  • केसर वाला दूध
  • ड्राई फूट मिल्क

बादाम मिल्क

बादाम मिलाने से दूध का पोषण बढ़ जाता है। इसके लिए 5 से 6 बादाम लें और उन्हें रातभर भीगने के लिए रख दें। सुबह बादाम के छिल्के उतार कर उन्हें पीस लें और इस पेस्ट को दूध में मिलाकर पिएं। बच्चे को हमेशा गुनगुना दूध ही दें। आप चाहें तो दूध में बादाम पाउडर भी मिलाकर दे सकती हैं।

चॉकलेट मिल्क

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है। दूध में भी चॉकलेट का टेस्ट डालकर आप बच्चों को खुश कर सकती हैं। दूध में चॉकलेट सिरप या चॉकलेट पाउडर डालकर दें। चॉकलेट मिल्क के नाम से आपका बच्चा खुशी-खुशी दूध को पी लेगा।

दूध के साथ खजूर

100 ग्राम खजूर में 277 कैलोरी, 75 ग्राम कार्ब, 7 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, रोजाना की जरूरत का 20 फीसदी पोटैशियम, 14 फीसदी मैग्नीशियम, 18 फीसदी कॉपर, 15 फीसदी मैंगनीज, 5 फीसदी आयरन और 12 फीसदी विटामिन बी6 होता है।
खूजर का दूध बनाने के लिए कुछ देर के लिए खजूर को पानी में भिगोकर रख दें और फिर खजूर के बीज निकाल कर उसे पीस लें। अब जो खजूर का पेस्ट बना है, उसे दूध में मिलाकर बच्चे को दें।

केसर वाला दूध

प्रेग्नेंसी में तो आपने केसर वाला दूध खूब पीया होगा। अब अगर आपका बच्चा दूध के स्वाद से भागता है तो उसे दूध में केसर मिलाकर दें। दूध उबालते समय उसमें केसर डाल दें।

ड्राई फूट मिल्क

सूखे मेवे कई पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। ये आपके बच्चे के सही विकास और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। ड्राई फ्रूट मिल्क बनाने के लिए एक समान मात्रा में सूखे मेवे लें और उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। बच्चे को दूध में दो चम्मच ड्राई फ्रूट पाउडर मिलाकर दें। इससे दूध का स्वाद भी बदल जाएगा और ये बच्चे के लिए ज्यादा पौष्टिक भी होगा।
इसके अलावा आप दूध की शक्ति बढ़ाने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर भी दे सकती हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। इस प्रकार इन आसान तरीकों से आप दूध की शक्ति बढ़ाकर अपने बच्चों को दे सकते हैं।
ध्यान रखें कि बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है और कैल्शियम पाने का सबसे आसान तरीका दूध ही है। इसलिए अपने बच्चे की डायट से दूध को दूर न करें।

कई हेल्थ बेनिफिट्स के साथ सेक्स ड्राइव भी बढ़ाता है अनार का जूस
कुछ ही दिनों में शरीर के मस्सों को गायब कर देंगे ये 6 मैजिकल ऑयल, जानें लगाने का तरीका
कोरोना मरीजों के लिए सन फार्मा ने कम कीमत में लॉन्च की दवा फेविपिराविर, 35 रुपए प्रति टैबलेट है फ्लूगार्ड की कीमत
हेजलनट्स को डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
विटामिन-पी क्या है? जानिए इससे युक्त खाद्य पदार्थ और इसके फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा
Next Article झड़-झड़ कर कम हो गए हैं सिर के बाल? तो हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं नीम का तेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?