ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल्द वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

जल्द वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज…

By Sonu Sahu
Published: February 12, 2023
Share
SHARE

शारीरिक फिटनेस पूरे लुक पर काफी प्रभाव डालती है, इसलिए अतिरिक्त मोटापा हो या फिर दुबलापन बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से नीचे है तो आपका वजन कम है और आपको वजन बढ़ाने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए क्योंकि सामान्य से कम वजन होना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। आइए आज आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

Contents
  • बेंच प्रेस एक्सरसाइज
  • बेंच डिप एक्सरसाइज
  • पुल-अप्स एक्सरसाइज
  • बैंडेड सिंगल लेग डेडलिफ्ट एक्सरसाइज
  • स्क्वाट एक्सरसाइज

बेंच प्रेस एक्सरसाइज

सबसे पहले एक बेंच पर पीठ के बल लेटें और अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर नीचे फर्श पर रखें। अब अपनी बाहों को पूरी तरह से फैलाते हुए धीरे-धीरे वेट बार उठाएं। इसके बाद सांस को छोड़ते हुए वेट बार को ऊपर ले जाएं और हाथों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें। फिर सांस को लेते हुए वेट बार को नीचे लाएं। ऐसे दो से तीन सेट पूरे करें।

बेंच डिप एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले एक बेंच पर बैठें और इसे अपनी हथेलियों से पकड़कर आगे की ओर स्लाइड करें। इस दौरान आपके शरीर का पूरा हिस्सा बेंच के बाहर होना चाहिए। अब अपनी पीठ को सीधा रखते हुए कोहनियों को 90 डिग्री पर झुकाएं और अपने घुटनों को थोड़ा झुकाकर रखें। इसके बाद पहले वाली स्थिति में वापस लौटें और इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।

पुल-अप्स एक्सरसाइज

अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और कंधों की चौड़ाई की दूरी पर पुल-अप्स रोड को पकड़ लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों पर जोर डालते हुए कोहनियों को मोड़ें और पूरे शरीर को ऊपर उठाएं। फिर दोबारा से अपने शरीर को नीचे करें और शरीर को ढीला छोड़ते हुए लटकें। यह पुल-अप्स एक्सरसाइज की एक रेप्स है। ऐसे कम से कम 10 रेप्स करें।

बैंडेड सिंगल लेग डेडलिफ्ट एक्सरसाइज

सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने बाएं पैर के बीच में एक रेजिस्टेंस बैंड डालें। फिर बैंड का दूसरा छोर दोनों हाथों से पकड़े। इसके बाद अपना सारा वजन बाएं पैर पर डालकर इसे घुटने से थोड़ा मोड़ें। फिर अपनी पीठ को सीधा रखते हुए आगे की ओर झुकें और दाएं पैर को पीछे की ओर फैलाएं। अब दाएं पैर को वापस जमीन से सटाएं। इसी तरह दोनों पैर से 10-15 रेप्स पूरे करें।

स्क्वाट एक्सरसाइज

स्क्वाट के लिए अपने दोनों हाथ सामने की ओर खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान आपकी छाती एकदम तनी हुई होनी चाहिए। अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें, जिस तरह से कुर्सी पर बैठा जाता है। इसके बाद सांस भरते हुए धीरे-धीरे नीचे झुकें और फिर ऊपर आते समय सांस छोड़ें। शुरूआत में इसी तरह 10 स्क्वाट करें। फिर धीरे-धीरे 12-15 तक ले जाएं।

पटाखा दुकानों को लेकर नई गाइडलाइन जारी, टीन की शेड अनिवार्य… दुकानों के बीच की दूरी भी तय
Big Breaking : रायपुर में भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, 108 रनों पर सिमटी पूरी टीम
सभी जिलों में खुलेंगे अंतरिक्ष संगवारी केंद्र, रायपुर में पहले अंतरिक्ष केन्द्र के उद्घाटन के दौरान सीएम साय की घोषणा
किसान आंदोलन : 11 जनवरी को होगी अगली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हालात में कोई सुधार नहीं आया
सड़कों में स्टंट पड़ा भारी: पता खोज कर घर पहुंच गई पुलिस…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : सूने मकानों में चोरी, वकील के घर से साड़ियां व स्टील के बर्तन तो निजी कर्मचारी के घर पर सोने चांदी के जेवर ले उड़े चोर
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 120 # 12 February 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?