ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : कबीरधाम कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया मेल… बम स्कॉड पहुंचा और शुरू की जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedkawardha

Big news : कबीरधाम कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया मेल… बम स्कॉड पहुंचा और शुरू की जांच

By Mohan Rao
Published: April 16, 2025
Share
कबीरधाम कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया। यह मेल कहीं और नहीं बल्कि कलेक्ट्रेट के ऑफिशियल मेल आईडी पर पहुंचा। कलेक्ट्रेट के ई-मेल में मेल आने के बाद सनसनी फैल गई। आनन-फानन मौके पर पुलिस बल व बम स्क्वॉड को बुलाया गया। पूरे कार्यालय परिसर की सघन जांच अभियान चलाया गया। जब कुछ नहीं मिला तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट के मेल पर धमकी भरा मेल आया। धमकी भरे मेल में कहा गया है कि यह हमला तमिलनाडु से ध्यान हटाकर छत्तीसगढ़ की ओर मोड़ने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। मेल के अनुसार यह साजिश अंतरराष्ट्रीय संगठन कार्टेल और तमिलनाडु के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने रची है। जिसमें आरएक्सएस गैलीलियो रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए विस्फोट को अंजाम दिया जाएगा। मेल में यह भी कहा गया कि दोपहर 2:30 बजे तक विस्फोट होगा। इस मेल के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस व बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

बम स्कॉड ने कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित जिला कोषालय, बैंक,डाकघर,समेत सभी कार्यालय की जांच किया है। कलेक्ट्रेट प्रांगण के अलमारी एवं मेज कुर्सी आदि की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। कलेक्ट्रेट स्टाफ भी जांच में जुटा रहा। कर्मचारी कार्यालयों के आसपास संदिग्ध वस्तु ढूंढते दिखे लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलस ने राहत की सांस ली। अब पुलिस की साइबर विंग मेल का सोर्स जांच कर रही है। आखिर मेल किसने और क्यों किया। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेल आने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

संकल्प ​शिविर : सेक्टर-1 में जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हुए शामिल
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ली कुलपतियों व प्रभारी अधिकारियों की बैठक: कहा- महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में शुरू करें दाखिले की प्रक्रिया
कृषि उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश, सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी
राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभांरभ: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी
समावेशी समाज के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की राहुल गांधी ने की तारीफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 13 मई को रिटायर हो रहे सीजेआई खन्ना ने की सिफारिश जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 13 मई को रिटायर हो रहे सीजेआई खन्ना ने की सिफारिश
Next Article सार्वजनिक शौचालयों की बदलेगी सूरत, स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत के लिए 57 करोड़ से ज्यादा जारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?