ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगर आप भी करते हैं टमाटर का अधिक सेवन, तो जान लें इसके नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

अगर आप भी करते हैं टमाटर का अधिक सेवन, तो जान लें इसके नुकसान

By @dmin
Published: March 27, 2021
Share
SHARE

कहते हैं कि टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका उपयोग दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। वैसे तो टमाटर के सेवन के कई फायदे हैं, जैसे यह आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन वो कहते हैं न कि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन नुकसानदायक ही होता है, यह बात टमाटर पर भी लागू होती है। टमाटर का भी अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, चाहे आप उसे सब्जी या सलाद के रूप में खाएं या सूप के रूप में पिएं। आइए जानते हैं टमाटर के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में…

Contents
  • पेट संबंधी समस्या
  • एलर्जी की समस्या
  • मूत्राशय का संक्रमण
  • सिर दर्द या सिर चकराने की समस्या

पेट संबंधी समस्या

विशेषज्ञ कहते हैं कि टमाटर के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है, लेकिन साथ ही वह यह भी कहते हैं कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट वेबएमडी के मुताबिक, टमाटर का अधिक सेवन करने से डायरिया और उल्टी आने की समस्या हो सकती है। 

एलर्जी की समस्या

वेबएमडी के मुताबिक, टमाटर का अधिक मात्रा में सेवन करने से मुंह और गले में जलन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को रैशेज यानी त्वचा पर चकत्ते, खुजली और चेहरे पर सूजन की समस्या भी हो सकती है। 

मूत्राशय का संक्रमण

अमेरिका स्थित क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, टमाटर में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लैडर यानी मूत्राशय में जलन होने लगती है। अगर आप पहले से ही मूत्राशय के संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको टमाटर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। 

सिर दर्द या सिर चकराने की समस्या

वेबएमडी के मुताबिक, विशेषज्ञ कहते हैं कि टमाटर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सिर दर्द या सिर चकराने की समस्या हो सकती है। ईरान में हुए एक अध्ययन में भी इसकी पुष्टि की जा चुकी है। अगर आप माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको या तो टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए या कम मात्रा में करना चाहिए। 
माचिस की डिब्बी में डाली 54 तरह की चीजें और जीत लिया प्राइज
प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित शैलेन्द्र ध्रुव की मौत, एक दिन के लिए बने थे कलेक्टर… सीएम बघेल ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान, सरकार से की कार्रवाई की मांग
अटल जयंती विशेष: आलोचना का मतलब दुश्मनी…पक्ष और विपक्ष को खरी-खरी सुनाने वाले वो अटल ही थे
रेटिना की बीमारियां आंखो की रोशनी के लिये हानिकारक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत दर्दनाक हादसा: कार-ट्रक में टक्कर, होली पर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?