ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगर-मगर की डगर पर चेन्नई सुपरकिंग्स, आज मुंबई से हारे तो सब खत्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

अगर-मगर की डगर पर चेन्नई सुपरकिंग्स, आज मुंबई से हारे तो सब खत्म

By @dmin
Published: October 23, 2020
Share
अगर-मगर की डगर पर चेन्नई सुपरकिंग्स, आज मुंबई से हारे तो सब खत्म
अगर-मगर की डगर पर चेन्नई सुपरकिंग्स, आज मुंबई से हारे तो सब खत्म
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल के 13वें सीजन में अगर किसी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है तो वह टीम है चेन्नई सुपरकिंग्स। धोनी की अगुवाई वाली तीन बार की चैंपियन चेन्नई का प्रदर्शन इस सीजन में बिल्कुल लचर रहा है। अंकतालिका में छह अंकों के साथ सबसे नीचले पायदान पर स्थित चेन्नई का मुकाबला शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में हो सकता है कि चेन्नई अपने कुछ युवा खिलाडिय़ों को आजमाए।

आज हारे तो सब खत्म
हालांकि, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद स्वीकार किया कि सत्र उनके लिए शायद खत्म हो चुका है लेकिन टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले तो भी वह 14 अंक हासिल कर सकती है, जिससे उन्हें अगर-मगर से प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिल सकता है। 

उम्रदराज खिलाडिय़ों से भरी टीम की चमक पड़ रही है फीकी
जैसा कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी उम्रदराज खिलाडिय़ों से भरी टीम पिछले दो सत्र में अच्छा करने के बाद अब चमक खोती जा रही है, जिसने 2018 में खिताब जीता और फिर अगले साल फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल करने के बाद उसके लिये चीजें खराब होती रही। 

ड्वेन ब्रावो का भी नहीं है साथ
टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों करार शिकस्त झेलनी पड़ी और अब ड्वेन ब्रावो भी उसके साथ नहीं होंगे जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। राजस्थान के खिलाफ उसके बल्लेबाज जूझते दिखे और अब देखना बाकी होगा कि टीम नए खिलाडिय़ों को मौका देगी या नहीं क्योंकि सोमवार को मिली हार के बाद धोनी ने इसका संकेत दिया था। 

डुप्लेसिस को छोड़कर अन्य खिलाडिय़ों का प्रदर्शन ठीक नहीं
फॉफ डुप्लेसिस को छोड़ दें तो धोनी भी अन्य खिलाडिय़ों की तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लगातार केदार जाधव को खिलाने के फैसले की भी काफी आलोचना हुई जो जूझते नजर आए और अब यह देखना होगा कि उनकी जगह एन जगदीशन या ऋतुराज गायकवाड़ को उतारा जाएगा या नहीं। लेकिन टीम शानदार फार्म में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी जो लगातार पांच मैचों में जीत के बाद शानदार लय में थी लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उसकी इस लय को तोड़ दिया और रविवार की रात दो सुपर ओवर में जीत हासिल की।

17 को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कई आयोजन
ताम्रध्वज साहू ने एआईसीसी के राष्ट्रीय ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
रखें ‘लक्ष्मण रेखा का खयाल’ : कोर्ट के फैसलों के प्रति बेरुखी अच्छी नहीं, सीजेआई बोले- पीआईएल बनीं, पर्सनल इंट्रेस्ट लिटिगेशन
शिवनाथ के तीरे तीरे… दुर्ग बदलथे धीरे धीरे… स्वच्छ्ता एंथम लोगों की जुबान पर चढ़ा… आयुक्त के द्वारा लिखा इस गीत को हर वर्ग के लोग कर रहे पसंद
300 किलोमीटर लंबा गोमती एक्सप्रेसवे, 15 हजार करोड़ से 5 साल में बनकर होगा तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थायरॉइड के मरीजों को खाना चाहिए ऐसा भोजन प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहेगी बीमारी
Next Article कर्ज नहीं चुकाया पाया शख्स तो पत्नी और बच्चों को गोली मारकर की खुदकुशी कर्ज नहीं चुकाया पाया शख्स तो पत्नी और बच्चों को गोली मारकर की खुदकुशी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?