सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादियों की लगाई आईईडी ब्लॉस्ट में जवान घायल हो गया है। पेगड़ापल्ली सीआरपीएफ कैम्प 153 से कुछ दूर ब्लास्ट हुआ है। जवान नक्सल अभियान पर निकले थे। धमाके में एएसआई मोहम्मद असलम घायल हो गए हैं। एएसआई को पैर में गंभीर चोट आई है। घायल को बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर में चॉपर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना तरेम थाना इलाके की है।
IED blast in Sukma: सीआरपीएफ कैम्प 153 से कुछ दूर धमाका, एएसआई गंभीर रूप से घायल

IED blast in Sukma: सीआरपीएफ कैम्प 153 से कुछ दूर धमाका, एएसआई गंभीर रूप से घायल



