ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली से पंजाब तक कांप रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली से पंजाब तक कांप रहे लोग

By @dmin
Published: December 17, 2020
Share
बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली से पंजाब तक कांप रहे लोग
बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली से पंजाब तक कांप रहे लोग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर भारत बीते एक-दो दिनों से बर्फीली हवाओं के आगोश में है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश बिहार समेत मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में घना कोहरा भी लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। आज पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और घना कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में आज तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। कई जगहों पर धूप के लोगो को दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव (आग) का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही शीत लहर चलती रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत लहरर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज की तरह ही कल सुबह भी कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों में मिनिमम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमाम 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, दिल्ली में कोहरे से भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि, 19 दिसंबर से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है और 21 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट जारी है।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, ‘देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 13 डिग्री कम है। अमृतसर में मनाली, शिमला और श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। मनाली, डलहौजी, कीलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं।

धर्मांतरण केस: सीबीआई जांच को इज्जत का सवाल न बनाए तमिलनाडु सरकार, एससी ने लगाई फटकार
Gustakhi Maaf: आधुनिक भारत के नए-नवेले ब्लैक स्पॉट
केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन से छग के शहरों को भी जोड़े जाने की गुजारिश की-रत्नावली
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने दी हुडको वासियों को बड़ी सौगात…. 1 करोड़ 16 लाख 60 हजार की लागत से होगा विकास कार्य, विधायक ने किया भूमिपूजन
Paris Olympics : भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया,
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत सड़क के बीच युवक पर गिरा ईंटों का पिल्लर, देखें रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो
Next Article अटारी बॉर्डर पर दो घुसपैठिए ढेर, हथियार बरामद अटारी बॉर्डर पर दो घुसपैठिए ढेर, हथियार बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?