ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीएमआर की चेतावनी: तीन हफ्ते बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर… जाने किस वजह से आएगी तीसरी लहर, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आईसीएमआर की चेतावनी: तीन हफ्ते बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर… जाने किस वजह से आएगी तीसरी लहर, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
ICMR's warning: The third wave of corona may come after three weeks
ICMR's warning: The third wave of corona may come after three weeks
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी की तीसरी लहर दो-तीन सप्ताह बाद ही आ सकती है। इसके पीछे जिम्मेदार भीड़ होगी, न कि दूसरी लहर की तरह किसी राज्य का कोई चुनाव। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुख्य संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. समीरन पांडा ने यह आशंका जताते हुए कहा, अगस्त से देश में कोरोना की तीसरी लहर दिखाई दे सकती है।

पांडा ने गणितीय आकलन के आधार पर आशंका जताई है कि आगामी लहर में रोजाना के मामलों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगस्त में आने वाली लहर के दौरान रोजाना एक लाख से अधिक मामले सामने आ सकते हैं। हालांकि, दूसरी लहर की तुलना में यह काफी कम है, क्योंकि मई के पहले सप्ताह के दौरान देश में रोजाना चार लाख से भी अधिक मामले सामने आए थे। मौजूदा स्थिति देखें तो औसतन 40 से 45 हजार मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इसी के हिसाब से विशेषज्ञों ने तीसरी लहर में कोरोना के नए मामलों में 50 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

डॉ. पांडा ने कहा कि राज्यों में विधानसभा चुनाव और कोविड सतर्कता नियमों का उल्लंघन दूसरी लहर की बड़ी वजह बना था। इस बार भी लोगों का बेपरवाह होना, अनियंत्रित भीड़ और टीकाकरण पूरा होने से पहले सब कुछ खोलने की आजादी तीसरी लहर के मुख्य कारण बन सकते हैं। इससे पहले कोरोना टीके पर बनी पैनल के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने भी कहा था कि देश के लिए आगामी 100 से 125 दिन सबसे कठिन हैं, क्योंकि इन्हीं दिनों में टीकाकरण को 50 से 60 फीसदी पार ले जाना है और इसी अवधि में नई लहर को फैलने से रोकना भी है।

नई लहर की आहट, कुछ ऐसे बढ़ रही रफ्तार
13 जुलाई को देश में कोरोना के 31,443 मामले सामने आए थे, जबकि 14 जुलाई को यह 38,792 हो गई। 15 जुलाई को 41,806, 16 जुलाई को 38,949, 17 जुलाई को 38,079 और 18 जुलाई को फिर से 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। डॉ. पांडा का मानना है कि जनता का साथ न मिलने की वजह से कोरोना का ग्राफ बीच में ही ठहर सा गया है। उतार-चढ़ाव भरी इस स्थिति ने देश को ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया, जहां से नई लहर आ सकती है।

अभी भी देर नहीं हुई, सावधान हो जाएं लोग
विशेषज्ञों का कहना है कि अब भी देर नहीं हुई है। अगर देश का हरेक व्यक्ति नियमों का ध्यान रखे या फिर आपस में एक दूसरे को नियमों का पालन करने के लिए अगर बोलें तो स्थिति नियंत्रण में आ सकती है। जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया का कहना है कि अब भी देश दूसरी लहर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अगर लोगों ने साथ नहीं दिया तो बाहर आने से पहले तीसरी लहर में देश प्रवेश कर जाएगा।

बिलासपुर में मुख्यमंत्री साय का रोड शो : बोले- शहर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का महापौर बनाएं
सर्जन ने सात घंटे में कर दिए 101 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, सरकार ने बिठाई जांच
न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान
आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी न करें इन 7 चीजों के साथ दूध का सेवन
छत्तीसगढ़ में दंतैल हाथी का कहर : मकानों को तोड़ा, अधेड़ महिला की कुचलकर ले ली जान… वन विभाग ने किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Strict action by CM Shivraj on viral video case: FIR against 11 people including Digvijay Singh बारिश का कहर: चंड़ीगढ़- मनाली एनएच का संपर्क पूरी तरह से कटा…. जिले भर में 50 सड़कें बंद
Next Article घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?