ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान

By Om Prakash Verma
Published: November 1, 2023
Share
न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान
न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान
SHARE

पुणे (एजेंसी)। सेमीफाइनल में प्रवेश की प्रबल दावेदार न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका विश्वकप के मैच में बुधवार को आमने-सामने होंगी तो यह दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच का मुकाबला होगा। मौजूदा विश्वकप के अधिकांश मुकाबले एकतरफा रहे हैं लेकिन अगर दो करीबी मुकाबले चुने जाए तो चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया रोमांचक मैच था जिसमें 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम पांच रन पीछे रह गई। दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश की दावेदार हैं और अगर बल्लेबाज चल निकले तो यह रोमांचक मैच होगा। न्यूजीलैंड के छह मैचों में आठ अंक है। लगातार चार जीत के बाद धर्मशाला में नतीजे उसकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। ऐसे में एक पराजय से अफगानिस्तान (छह अंक) और पाकिस्तान (चार अंक) के रास्ते खुल सकते हैं।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका (छह मैचों में दस अंक) के जीतने पर 12 अंक हो जाएंगे और वह भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के इस मैदान पर स्पिनरों को काफी मदद मिली है और इसी के दम पर अफगानिस्तान ने श्रीलंका पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

रचिन न्यूजीलैंड के संपूर्ण पैकेज
बल्लेबाजों में यह मुकाबला अनुभव और युवा जोश का भी है। अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक तीन शतक समेत 431 रन बना चुके हैं। वहीं युवा रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड के लिए 406 रन बना लिए हैं जिनके पास सचिन तेंदुलकर सा प्रवाह और राहुल द्रविड़ सरीखी दृढता है। उनके हवाई शॉट देखने लायक होते हैं। इसके अलावा वह अच्छे स्पिनर होने के कारण संपूर्ण पैकेज हैं।

चोटिल रबादा की हो सकती है वापसी
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पास अगर पावर हिटर हेनरिक क्लासेन हैं तो न्यूजीलैंड के पास जिम्मी नीशाम हैं। डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के लिए एक्स फैक्टर हैं तो डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। एडेन मार्करम की तुलना ग्लेन फिलिप्स से हो सकती है क्योंकि शानदार बल्लेबाज होने के साथ दोनों उम्दा स्पिनर भी हैं। दोनों कप्तानों तेंबा बावुमा और टॉम लाथम में भी विरोधी आक्रमण को नेस्तनाबूद करने का माद्दा है। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका को कैगिसो रबादा के फिट होने की उम्मीद होगी जो पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सके थे। रबादा की मौजूदगी ही विरोधी टीम को भयभीत करने के लिए काफी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में NSUI के 10 पदाधिकारी निलंबित, कार्रवाई से मचा हड़कंप, और लोगों पर भी गिरेगी गाज
OneDay World Cup: पाकिस्तान की नौटंकी जारी, भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पाक खेल मंत्री ने दी धमकी
तकनीकी खराबी के चलते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, मेडिकल उपकरण के वितरण पर हो रही थी चर्चा
सीएम बघेल ने की चिकित्सा विशेषज्ञों से की चर्चा, कहा- अस्पताल अपने संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग कर मरीजों का तत्परता से करें इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: फोन टैपिंग पर मंत्री ने पूछा – ये सियासत है या लानत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?