ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessNational

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2026
Share
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर
SHARE

संपत्ति निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों की 250 उभरती कंपनियों में निवेश का मौका
नियम-आधारित और इंडेक्स के अनुरूप रणनीति, जो अनुशासित निवेश सुनिश्चित करता है
विविध पोर्टफोलियो लंबी अवधि की विकास क्षमता में भागीदारी को सक्षम बनाता है
आगरा/ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजनाओं (यूलिप्स) के तहत आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड ग्राहकों को उभरती हुई लिस्टेड कंपनियों के एक बड़े समूह में निवेश करने और एक अनुशासित, इंडेक्स-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से लंबी अवधि में संपत्ति बनाने में मदद करता है।

यह फंड स्मॉलकैप 250 इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसमें निफ्टी 500 के अंतर्गत 251वें से 500वें स्थान तक की 250 कंपनियाँ शामिल होती हैं। हालाँकि, नियामकीय कारणों से कंपनी हमेशा इंडेक्स के अनुरूप सभी शेयर्स में उसी अनुपात में निवेश नहीं कर सकती, जिससे कभी-कभी ट्रैकिंग एरर हो सकता है। यह फंड उन छोटी सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश का अवसर देता है, जो अपने विकास के शुरुआती चरण में हैं और समय के साथ बढ़ने की क्षमता रखती हैं।

इस नए फंड के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा, “स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड ग्राहकों को उभरती कंपनियों की विकास क्षमता में भाग लेने और लंबे समय में धन बनाने का एक सरल और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है। यह उन दीर्घकालिक निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो बाजार के विभिन्न सेक्टर्स में उभरती कंपनियों में व्यवस्थित निवेश चाहते हैं। इस फंड का नियम-आधारित तरीका निवेश में अनुशासन बनाए रखता है और अलग-अलग तरह के बिजनेस में निवेश का मौका देता है। खास बात यह है कि यह फंड फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स जैसे कई क्षेत्रों की 250 उभरती कंपनियों में पैसा लगाता है। इससे निवेशक सिर्फ एक ही फंड के जरिए देश की अर्थव्यवस्था की कई नई और बढ़ती कंपनियों का हिस्सा बन सकते हैं।”

27 फरवरी, 2026 तक के आँकड़ों के अनुसार, इस इंडेक्स ने पिछले एक साल में 15.36% और पिछले पाँच सालों में हर साल औसतन 19.04% का शानदार रिटर्न दिया है। चूँकि, यह पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव का असर फंड की वैल्यू पर पड़ सकता है।
निवेश रणनीति एक निष्क्रिय (पैसिव), इंडेक्स के अनुरूप दृष्टिकोण का पालन करती है, जिसमें सक्रिय रूप से शेयर चुनने के बजाए बेंचमार्क के साथ तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया जाता है। इंडेक्स की समीक्षा साल में दो बार की जाती है, ताकि यह अपने निर्धारित तरीके के अनुसार बना रहे और निवेश प्रक्रिया अनुशासित व पारदर्शी बनी रहे।

यह नया इंडेक्स फंड कंपनी के लोकप्रिय प्लान जैसे आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, स्मार्टकिड एश्योर और आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (एसआईपी+) में निवेश के लिए उपलब्ध है। इसकी पूरी जानकारी आप www.iciciprulife.com पर देख सकते हैं।

जा सकती हैं 52 फीसदी नौकरियां: सीआईआई
15 साल का इंतजार खत्म: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार, 2006 का है मामला
मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, भोपाल पहुंचते ही आवंटित किए जाएंगे विभाग : शिवराज
पीएम मोदी बोले- पहले चरण के मतदान के बाद घोर परिवारवादियों को सपने दिखने बंद, नींद भी उड़ी
अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाने साथ आए जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाने साथ आए जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली
Next Article shreekanchanpath 161 # 26 March 2026
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?