ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : पत्नी को तलाक देने हाईकोर्ट पहुंचा पति, वजह सुनकर कोर्ट भी हैरान… दिया यह चौंकाने वाला फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : पत्नी को तलाक देने हाईकोर्ट पहुंचा पति, वजह सुनकर कोर्ट भी हैरान… दिया यह चौंकाने वाला फैसला

By Mohan Rao
Published: December 22, 2023
Share
हाईकोर्ट
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले में चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। दरअसल एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से तलाक मांगा और मामला हाईकोर्ट में पहुंचा। व्यक्ति ने याचिका में यह कहा कि उसकी पत्नी का रंग सांवला है और इस वजह से वह उसे तलाक देना चाहता है। हाईकोर्ट ने इस मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए पति की याचिका खरिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि किसी भी पति को पत्नी से सिर्फ इसलिए अलग होने की छूट नहीं दी जा सकती, कि वह सांवले रंग के कारण पत्नी को पसंद नहीं करता।

यह पूरा मामला बलौदा बाजार जिले का है। बलौदा बाजार जिले की फैमिली कोर्ट में पहले यह मामला आया तो कोर्ट ने पति की तलाक की याचिका खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ उसने हाईकोर्ट में अपील की थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की खंडपीठ ने कहा सांवले रंग के मुकाबले गोरी त्वचा को प्राथमिकता देने की समाज की मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए पति को प्रोत्साहन नहीं दिया जा सकता। समाज में रंग के आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव खत्म करने की जरूरत है।

कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि सांवली महिलाओं को गोरी महिलाओं के मुकाबले कमतर आंका जाता है। पति की दलील थी कि पत्नी ने बिना कारण उसका घर छोड़ दिया और कई प्रयासों के बावजूद वापस नहीं आई। दूसरी तरफ पत्नी ने कोर्ट को बताया कि पति रंग को लेकर उसका मजाक उड़ाता था और उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता था। उसके अत्याचारों से त्रस्त होकर वह अलग रहने लगी। कोर्ट ने सांवली त्वचा के कारण पत्नी से तलाक की अर्जी पर सुनवाई के दौरान फेयरनेस क्रीम इंडस्ट्री को भी टारगेट किया।

33 करोड़ 31 लाख 54 हजार के विभिन्न विकास कार्यों का सीएम और मंत्री करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन….. निरीक्षण को पहुंचे सीएम के ओएसडी व विधायक देवेन्द्र यादव
चंद्रयान-2: फेल लैंडिंग में भी दिए चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत
पर्यावरण दिवस पर अपने घर से पौधारोपण की शुरुवात… वन हमारी सांस्कृतिक सभ्यता का अभिनव अंग: वोरा
CG News : हाथी की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप, जंगल में पानी के अंदर मिली लाश
भारत और रूस के बीच ‘AK-203 राइफल’ सौदे पर लगी मुहर, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सरकार बनने के बाद पहली प्रशासनिक सर्जरी, दुर्ग के सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी सहित तीन अफसरों का तबादला
Next Article देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6000 के पार एक्टिव केस, छह की मौत छत्तीसगढ़ में कोविड का नया वेरिएंट : सीएम साय ने ली समीक्षा बैठक…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?