ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर वार्ड के शौचालय, नालियाॅ, सड़कों, गलियों, बाजार क्षेत्र की सफाई हो ध्यान रखें -आयुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

हर वार्ड के शौचालय, नालियाॅ, सड़कों, गलियों, बाजार क्षेत्र की सफाई हो ध्यान रखें -आयुक्त

By @dmin
Published: January 4, 2020
Share
SHARE

एक-एक वार्ड के एक-एक मैदान से एक-एक झिल्ली,पन्नी, डिस्पोजल को चुना गया
कहीं पर भी मोक्कड़ न बनने दें, आदमी लगाकर रोकें-
दुर्ग.
शहर में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत वृहद स्तर पर शहर की समुचित साफ-सफाई करायी जा रही है। निगम स्वास्थ्य विभाग अमला ने आज बेगार लगाकर गिरधारी नगर नाला, केलाबाड़ी नाला, शंकर नाला दुर्गा चैक, पोलसायपारा बड़ी नाली, संतराबाड़ी बड़ी नाली, आईएचएसडीपी आवास की नाली से मलमा निकाला गया तथा 27 मैदानों से और 13 खाली प्लाट से एक-एक झिल्ली,पन्नी,डिस्पोजल को चुनवाकर वार्ड क्षेत्र की सफाई की गई। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने समस्त शहर वासियों से अपील कर कहा कि आपकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग अभियान के रुप में आपके वार्ड मोहल्ले की सफाई करा रहा है। अतः आपके घर और दुकानों से निकलने वाले कचरे को निगम की कचरा गाड़ी को ही देवें। नालियों में या सड़क किनारे कचरा न फेकें।
उन्होंने कहा एक-एक घर से यदि थोड़ा भी कचरा नालियों में फेका जाता है, सड़क किनारे फेक दिया जाता है फेके गये वह कचरा आगे जाकर छोटी-बड़ी नालियों को जाम करता है । सड़क किनारे फेके गये कचरा उड़कर या जानवरों के माध्यम से नाली में चला जाता है जिससे भी नाली जाम हो जाती है इसके अलावा जगह-जगह लोग नाली में स्लेब बनाकर अतिक्रमण किये हुये हैं इससे नाली की सफाई करने में कामगार को परेशानी होती है नाली की सफाई नहीं हो पाती। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आपके वार्ड और मोहल्ले से गुजरने वाले बड़ी-छोटी नालियों के साथ बड़े नाला की सफाई मलमा निकाल कर किया गया। जिन नाली और नाला में अधिक मात्रा में कचरा मलमा निकला उसे जेसीबी की मददसे तत्काल उठाया गया। इसी तरह आज निगम स्वास्थ्य विभाग अमला ने बेगार लगाकर कर नयापारा, सिकंधी कालोनी, तमेरपारा, कसारीडीह वार्ड 43, गिरधारी नगर नाला, लुचकी तालाब की सफाई, पोटियाकला वार्ड 52 गयानगर में बड़ा नाला, स्टेशन पारा वार्ड की बड़ी नाली, पटवारी प्लाट विजय के मैदान से डिस्पोजल बिनवाया गया। बोरसी भाठा मैदान, रायपुर नाका में तालाब व मैदान, मोती काम्पलेक्स के सामने पुराना थाना परिसर मैदान, करहीडीह वार्ड 15 में मैदान, शिवपारा वार्ड दामोदर गली मैदान, संतराबाड़ी पाटणकर कालोनी में नाली सफाई, मोहन नगर वार्ड 13 का मैदान, वार्ड 55 पुलगांव में मैदान, तितुरडीह सिंधिया नगर में मैदान, प्लाट शामिल है जहाॅ की सफाई करायी गई ।
आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने शहर वासियों को जानकारी देते हुये बताया कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ हो गया है । उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को वार्डो में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराने और आम जनता से भी फिडबेक लेने निर्देश दिये हैं। उन्होनें आम जनता से भी अपील कर कहा कि आपके शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 प्रारंभ जिसकी जांच की जा रही है। अतः आपके वार्ड मोहल्ला, क्षेत्र में की जा रही साफ-सफाई की जानकारी आपसे पूछने वाले शख्स को अवश्य देवें। साथ ही अपने क्षेत्र में साफ-सफाई बनायें रखने में नगर निगम को सहयोग प्रदान करें।

जीवित पेंगोलिन के साथ पकड़ाया अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
Bemetara News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, उधार का पैसा वापस मांगने पर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, 13 दिन बाद पकड़ाया आरोपी
गो सेवक साधराम यादव हत्याकांड की जांच करेगी एनआईए, सीएम साय ने की घोषणा
छत्तीसगढ़ को मिला ई-श्रमिक सेवा राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार
पेंशन पर तकरार: केन्द्र का इस योजना को लागू करने से इंकार, भूपेश बोले- पैसा कर्मचारियों का, भारत सरकार का नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सरोज पाण्डेय से भेंट कर नववर्ष की दी बधाई
Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?