ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को दिन में कितना पानी पीना चाहिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को दिन में कितना पानी पीना चाहिए

By @dmin
Published: September 8, 2020
Share
SHARE

प्रेगनेंसी ही नहीं बल्कि इसके बाद भी महिलाओं को स्तनपान के लिए अपने आहार का ध्यान रखना पडता है। स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के स्तनों में साढे सात सौ मिली दूध बनता है। इसलिए इन महिलाओं को अपने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्न पानी पीना चाहिए लेकिन कितना पर्याप्त होता है?

Contents
  • स्तनपान के दौरान कितना पानी पीना चाहिए
  • कैसे पहचानें पानी की कमी
  • डिहाइड्रेशन के लक्षण
  • कैसे दूर करें पानी की कमी

स्तनपान के दौरान कितना पानी पीना चाहिए

यूरोपियन फूड सेफटी अथॉरिटी के अनुसार स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को रोजाना की निर्धारित मात्रा से 700 मिली अधिक पानी पीना चाहिए। आमतौर पर महिलाओं को दिन में 11.5 कप पानी पीना चाहिए। ऐसे में स्तनपान करवाने वाली मांओं को 11.5 कप से अधिक पानी पीने की जरूरत होती है। आप हर बार दूध पिलाने से पहले और बाद में एक गिलास पानी पिएं।

कैसे पहचानें पानी की कमी

आप अपने पेशाब के रंग से भी पानी की कमी की पहचान कर सकती हैं। शरीर के हाइड्रेट रहने पर पेशाब का रंग पीला होता है लेकिन अपर्याप्त पानी होने पर पेशाब का रंग गहरा पीला आता है।
एक से ज्यादा बच्चों को दूध पिलाने पर महिलाओं को अपने पानी पीने की मात्रा में भी इजाफा कर देना चाहिए।

डिहाइड्रेशन के लक्षण

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने पर शरीर कुछ संकेत देता है। स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को अगर निम्न संकेत मिल रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है:-
पेशाब ज्यादा पीला आना
थकान
चिडचिडापन
रूखी और फटी त्वचा
कब्ज
डप्रेशन
शिशु के लिए पोषण का एकमात्र स्रोत मां का दूध ही होता है। ब्रेस्ट मिल्क में शिशु के विकास के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व होते हैं। ब्रेस्ट मिल्क में लगभग 90 फीसदी पानी होता है इसलिए हर बार दूध पिलाने पर शरीर में काफी मात्रा में तरल पदार्थों की कमी हो जाती है।
इसलिए स्तनपान करवाने के दौरान अधिक पानी पीना जरूरी होता है।

कैसे दूर करें पानी की कमी

अगर आप शिशु को दूध पिलाती हैं और अपने शरीर में पानी की कमी से बचना चाहती हैं तो सोडा, कैफीन, चाय और शराब न पिएं। ये पेय पदार्थ शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा कर सकते हैं।
चीनी या मीठा अधिक खाने से शरीर में पानी के अवशोषण में दिक्कत आती है इसलिए स्तनपान के दौरान फलों का रस न पिएं।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पीने का अपना रोज का टारगेट बनाएं और एक दिन में उतना पानी जरूर पिएं।
पानी में आप पुदीने की पत्तियां, स्ट्रॉबेरी, नींबू या खीरा डालकर भी पी सकती हैं। घर से बाहर निकलते समय हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें। अपनी डायट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
स्तनपान के समय शरीर का हाइड्रेट रहना जरूरी है और इससे महिलाओं को कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। इस समय में पर्याप्त पानी पीने से न केवल महिलाओं को फायदा होता है बल्कि ब्रेस्ट मिल्क के जरिए शिशु के विकास में भी काफी मदद मिलती है।

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट
Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल दी ‘हमर अस्पताल’ ने
अपने सूती फेस मास्क को इंफेक्शन फ्री रखने का तरीका यहां जानें, मिलेगा पूरा फायदा
चेहरा ही नहीं, बॉडी स्किन की ड्राईनेस पर ध्यान देना भी है जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kangna's attack on Shiv Sena: Shiv Sena not Sonia Sena कंगना के ड्रग सेवन की जांच करेगी पुलिस, महाराष्ट्र सरकार का आदेश, अध्ययन सुमन का साक्षात्कार बना आधार
Next Article अगर आप भी करते हैं ये काम तो मतलब बुरे पैरेंट हैं आप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?