ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाजार में अस्पताल, मौके पर ही उपचार : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से लोगों को मिल रहीं है ग्राम स्तर पर चिकित्सा सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बाजार में अस्पताल, मौके पर ही उपचार : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से लोगों को मिल रहीं है ग्राम स्तर पर चिकित्सा सुविधा

By @dmin
Published: February 10, 2021
Share
बाजार में अस्पताल, मौके पर ही उपचार : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से लोगों को मिल रहीं है ग्राम स्तर पर चिकित्सा सुविधा
बाजार में अस्पताल, मौके पर ही उपचार : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से लोगों को मिल रहीं है ग्राम स्तर पर चिकित्सा सुविधा
SHARE

56 हाट-बाजारों में शिविर लगाकर 64 हजार 600 मरीजों का उपचार
उत्तर बस्तर कांकेर। दूरस्थ एवं पहुंचविहिन क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की शुरूआत 02 अक्टूबर 2019 को किया गया है, जिससे बाजार स्थल में ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। प्राय: यह देखा जाता है कि ग्रामीण अपनी छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए बाजार वाले दिन को प्राथमिकता देते हैं। इसे दृष्टिगत करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा हाट-बाजार वाले स्थानों में आए ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने इस योजना की शुरूआत की गई है। शिविर प्रारंभ होने से लेकर अब तक कांकेर जिले में 64 हजार 617 मरीजों का उपचार हाट-बाजारों के क्लिनिक में किया गया है। जिले के सभी सातों विकासखण्डों के चिन्हांकित 56 हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार एवं दवाई का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अब सभी सातो विकासखण्डों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 28 जनवरी गोविंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना के लिए 8 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, सभी एम्बुलेंस अपने निर्धारित मुख्यालय में पहुंच चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल उईके ने बताया कि जिले में अब तक 2756 शिविरों का आयोजन कर 64 हजार 617 मरीजों का उपचार किया गया एवं नि:शुल्क दवाईयां दी गई। शिविर में सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा मलेरिया, टी.बी., एचआईव्ही, रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, कुष्ट रोग, नेत्र विकार, डायरिया सहित गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर तथा इलाज कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत जिले के ऐसे ग्राम जहां हाट-बाजार लगते हैं तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कन्द्रों से दूर हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। जिले के चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर, नरहरपुर, कोयलीबेड़ा, दुर्गूकोंदल और अंतागढ़ विकासखण्ड के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य अमला पहुंचकर शिविर लगाते हैं और मरीजों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी जाती है एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी दिया जाता है। डॉ. उइके ने बताया कि जिले में अब तक 2756 शिविर लगाये गये हैं, जिनमें 64 हजार 617 की व्यक्तियों उपचार किया गया। अंतागढ़ विकासखण्ड में 278 शिविर लगाकर 6044 मरीजों का उपचार किया गया। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड में 356 शिविर लगाकर 9924 मरीज, चारामा विकासखण्ड में 161 शिविर लगाकर 18778 मरीज, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में 340 शिविर लगाकर 9763 मरीज, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 333 शिविर लगाकर 7330 मरीज, कांकेर विकासखण्ड में 191 शिविर लगाकर 5438 मरीज तथा कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 283 शिविर लगाकर 7340 मरीजों का उपचार किया गया एवं नि:शुल्क दवाईयां दी गई। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से जिले के अंतिम छोर के गांव तक भी स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच सुलभ हो गई है, जिसका लाभ ग्रामीणों को आसानी से मिल रहा है।

घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल
अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस: सीएम बघेल ने जैव विविधता की पांच श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को किया सम्मानित
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
Fish Pickle: क्या आपने खाया है कभी मछली का अचार, वनबघेरा में इन प्रजातियों की मछली का बन आचार
Breaking News : भारत की यंग ब्रिगेड ने रचा इतिहास, बर्मिंघम टेस्ट 336 रन से जीता, 39 साल का रिकॉर्ड टूटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंजर जमीन पर उम्मीदों के अंकुर : मनरेगा ने 34 एकड़ रकबे को एक फसली से द्विफसली खेतों में बदला बंजर जमीन पर उम्मीदों के अंकुर : मनरेगा ने 34 एकड़ रकबे को एक फसली से द्विफसली खेतों में बदला
Next Article लगातार चौथे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?