ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगातार चौथे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

लगातार चौथे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम

By @dmin Published February 10, 2021
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए आज घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.2 फीसदी बढ़कर 48,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने में बढ़त का यह चौथा दिन है। वबीं चांदी का वायदा भाव 0.25 फीसदी बढ़कर 69,860 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीदों से सोने की कीमत बढ़ी। सोना हाजिर 0.2 फीसदी बढ़कर 1,839.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 27.36 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि पैलेडियम 0.3 फीसदी घटकर 2,312 डॉलर पर रहा। प्लैटिनम छह सालों में पहली बार 1,200 डॉलर के पार चला गया।

कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार के 1,152.43 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,148.34 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

पिछले साल तेजी से बढ़ा गोल्ड ईटीएफ में निवेश
कोरोना वायरस महामारी के कारण छाई आर्थिक मंदी और अमेरिकी डॉलर में सुस्ती से साल 2020 में सुरक्षित निवेश के तौर पर स्वर्ण आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा था। इससे गोल्ड ईटीएफ में 6,657 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। जबकि साल 2019 में स्वर्ण ईटीएफ में सिर्फ 16 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था। हालांकि, 2019 में लगातार छह साल की शुद्ध निकासी के बाद इसमें शुद्ध खरीदारी हुई थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2020 के अंत तक स्वर्ण कोषों के प्रबंधनाधीन कुल संपत्ति साल भर पहले के 5,768 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुना से अधिक बढ़कर 14,174 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 2020 में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश तथा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले साधनों में से एक बनकर उभरा।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin February 10, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाजार में अस्पताल, मौके पर ही उपचार : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से लोगों को मिल रहीं है ग्राम स्तर पर चिकित्सा सुविधा बाजार में अस्पताल, मौके पर ही उपचार : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से लोगों को मिल रहीं है ग्राम स्तर पर चिकित्सा सुविधा
Next Article Bullet train will run soon: Government opens tender, all Indian companies bidding राज्य स्तरीय बॉलबैडमिंटन प्रतियोगिता 13 व 14 फरवरी को उतई में… प्रदेश विभिन्न जिलों से टीमें होंगी शामिल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?