ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार में हूटर और अलग अलग नंबर प्लेट, जशपुर पुलिस की हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर… एक क्विंटल गांजा जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

कार में हूटर और अलग अलग नंबर प्लेट, जशपुर पुलिस की हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर… एक क्विंटल गांजा जब्त

By Mohan Rao
Published: February 17, 2025
Share
गांजा तस्कर गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ऐसा तस्कर पकड़ाया है जो कि अपनी कार में पुलिस का हूटर लगाकर घूमता था। कार में अलग अलग नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देता था। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर उसकी गाड़ी रोकी और उसमें से एक क्विंटल गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, गाड़ी के कई फर्जी नंबर प्लेट जब्त किया है। आरोपी लैंलूंगा रायगढ़ का रहने वाला है और ओडिशा से गांजा लाकर जशपुर में खपाने की तैयारी कर रहा था। चौकी कोतबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट, 119(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कार से 40 लाख का गांजा, मारूती ब्रेजा कार क्र. सी.जी. 10 बी.ई. 3848, नंबर प्लेट ओ.डी. 02 बी.जेड. 8971, जे.एच. 02 बी.एच. 5469 आदि जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बरखुरिया के चैतन उर्फ चैतन्य यादव स्वयं के सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 बीई 3848 में भारी मात्रा में गांजा रखकर वाहन में हूटर लगाकर ओड़िशा की ओर से ग्राम बुलडेगा, राजाआमा होते हुये लुड़ेग की ओर परिवहन करने वाला है।  सूचना पर एसएसपी द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर नाकाबंदी कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस को देख भागने लगे थे आरोपी
टीम द्वारा राजाआमा के पुलिया के पास तगड़ा नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर के बतायेनुसार वाहन क्रमांक सीजी 10 बीई 3848 का दिखाई दिया। पुलिस को देखकर कार चालक ने दिशा बदल दी। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन के चालक को नाम पूछने पर अपना नाम चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव बताया। वाहन की डिक्की में 02 प्लास्टिक बोरा एवं बीच सीट में 02 प्लास्टिक बोरा मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

ओड़िशा व झारखंड पासिंग नंबर प्लेट जब्त
वाहन में 02 सेट 04 नग ओड़िशा पासिंग का नंबर एवं झारखंड पासिंग का नंबर प्लेट मिलने पर जब्त किया गया, वाहन में हूटर लगा हुआ था जिसे निकाला गया। आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त मादक पदार्थ गांजा को ओड़िशा से तस्करी करते हुये जशपुर में खपाने के लिए लाना बताया है। आरोपी चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट, 119(3) मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 16.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

एक माह में एक करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त
विदित हो कि इसके पूर्व 12 जनवरी 2025 को थाना तपकरा में 02 आरोपियों से 35 लाख रुपए का 01 क्विंटल गांजा एवं 2 फरवरी 2025 को कुनकुरी क्षेत्र में फेरीवाले के रूप में तस्करी कर रहे 2 आरोपियों से 45 लाख रुपए का 01 क्विंटल 26 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब एक बार फिर से एक क्विंटल गांजा जब्त किया गया। इस प्रकार एक माह के भीतर एक करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत इस साल 03 बड़ी गांजा की खेप पकड़कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। जशपुर पुलिस का उद्देष्य गांजा की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करना है।

दया सिंह ने लखनऊ में की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात: संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हुई चर्चा
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केन्द्र ने जारी किया गाइडलाइन: अब डेथ सर्टिफिकेट पर होगा कोरोना से मौत का जिक्र
नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा मावली हिल्स, वॉटर एडवेंचर भी शुरू
रोजगार मेला में युवाओं को मिला रोजगार
कांकेर एकलव्य विद्यालय की छात्रा कृतिका ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में की टॉप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : बिना बताए बार बार घर से चली जाती भी महिला, गुस्साए पति ने कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Next Article Bhilai Crime : पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर जीजा-साली, दोनों ने एक जमीन सात लोगों को बेची थी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?