ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान, सीएम साय बोले- पीएम मोदी ने पूरी की आदिवासी समाज की इच्छा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान, सीएम साय बोले- पीएम मोदी ने पूरी की आदिवासी समाज की इच्छा

By Mohan Rao
Published: December 18, 2023
Share
समारोह में सीएम साय
SHARE

रायपुर। राजधानी में सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नव निर्वाचित आदिवासी समाज के विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रमें चीफ गेस्ट के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का अभिवादन किया गया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समाज की इच्छा पूरी की है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, कवासी लखमा, गोमती साय, नीलकंठ टेकाम सहित अन्य विधायक और आदिवासी समाज के सदस्य उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज 18 दिसंबर है, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन। उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है, वहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने। हमारे आदिवासी समाज की उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है।

सीएम साय ने कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर हमारे समाज की महिला द्रोपदी मुर्मू जी विराजमान है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। ताकि यहां के अनुसूचित जनजाति के लोगों का समुचित विकास हो सके, आर्थिक विकास हो सके। अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हो सके इसलिए उन्होंने भारत सरकार में पहली बार आदिम जाति कल्याण विभाग का गठन भी किया। आदिवासी समाज की सबसे ज्यादा चिंता मोदी जी की सरकार करती आ रही है

सीएम साय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के साथ मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वादा हमने किया है पूरे पूरा करने की जवाबदारी हमारी है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष माताओं बहनों को 12 हजार रुपए, किसानों के हित में 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा समेत हर वर्ग के हित में घोषणाएं की।  हमने वादा किया था कि गरीबों को आवास मुहैय्या कराएंगे इसे पूरा करते हुए पहली कैबिनेट बैठक में ही हमने 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का निर्णय लिया।

CGBSC 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित, 12वीं में विधि भोसले तो 10वीं में राहुल यादव ने किया टॉप… ऐसे देखें अपना रिजल्ट
वाराणसी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी काशी-केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
तेंदूपत्ता ठेकेदारों से वसूली कर नक्सलियों तक पहुंचाते थे रुपए… पुलिस की गिरफ्त में आए पांच बदमाश
आईपीएल-2021: इन नियमों के साथ दर्शकों को मिलेगी शारजाह, दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम में एंट्री
नक्सली वारदात: सीआरपीएफ कैंप पर हमला, फायरिंग से तीन जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2024 : विष्णु सरकार करेगी सौगातों की बौछार CG Cabinet News: मंत्रियों के नामों पर सस्पेंस, दिल्ली से लौटे सीएम ने कहा- नए चेहरों को मिलेगी जगह
Next Article ज्ञानवापी मामला: एएसआई ने सीलबंद लिफाफे में पेश की सर्वे रिपोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में दिया था प्रार्थना पत्र ज्ञानवापी मामला: एएसआई ने सीलबंद लिफाफे में पेश की सर्वे रिपोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में दिया था प्रार्थना पत्र

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?