ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशानिर्देश, राज्यों को लॉकडाउन के लिए लेनी होगी अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशानिर्देश, राज्यों को लॉकडाउन के लिए लेनी होगी अनुमति

By @dmin
Published: November 25, 2020
Share
गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशानिर्देश, राज्यों को लॉकडाउन के लिए लेनी होगी अनुमति
गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशानिर्देश, राज्यों को लॉकडाउन के लिए लेनी होगी अनुमति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय ने बुधवार को निगरानी, नियंत्रण और सावधानी के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संक्रमण की रोकथाम के कड़े उपाय करना, विभिन्न गतिविधियों पर एसओपी जारी करने और भीड़ को नियंत्रण रखना अनिवार्य होगा।

दिशानिर्देश के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी। स्थानीय जिला, पुलिस और नगरपालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि निर्धारित उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए। राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश सरकार संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे। 

Only essential activities allowed in Containment Zones. Local district, police & municipal authorities shall be responsible to ensure that prescribed Containment measures are strictly followed & State/UT Govts shall ensure accountability of concerned officers: MHA#COVID19 https://t.co/R4ZwuA74Ze

— ANI (@ANI) November 25, 2020

दरअसल, गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देश 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे। मंत्रालय का मुख्य फोकस कोरोना के संक्रमण पर पाए गए काबू को मजबूत करना है। कुछ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में हाल में मामलों में बढ़ोतरी के चलते इस बात पर जोर दिया जाता है कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को दैनिक मामलों में गिरावट के बाद आज एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,376 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को 37,975 मामले सामने आए थे। देश में वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,376 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 481 रही। देश में अब तक कुल 92,22,217 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 37,816 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86,42,771 हो गई है। 
आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,44,746 है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,699 हो गई है।

मुख्यमंत्री साय ने की गौ वंश की पूजा… खिचड़ी और गुड़ खिलाकर लिया गोमाता का आशीष
शाला प्रवेश उत्सव 16 से : स्कूलों में मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के संदेश का होगा वाचन
नवागढ़ में रूद्र गुरू का विरोध, नाराज कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, कहा- गुरूदयाल ही बेहतर
छत्तीसगढ़ के सनावल को झारखंड से जोड़ेगा कन्हर नदी पर बन रहा उच्च स्तरीय पुल, लोगों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत
गर्लफ्रेण्ड को शादी में गिफ्ट किया होम थियेटर ब्लास्ट, दूल्हे और उसके भाई की हुई मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Mockdrill: Performed rescue work in emergency situation रेलवे का मॉकड्रिल: आपात स्थिति में बचाव कार्य का किया प्रदर्शन…. रायपुर रेल मंडल व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम का आयोजन
Next Article श्रीकंचनपथ 43 # 25 November 2020

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?