ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया गरियाबंद में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ: ऑक्सीवन का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया गरियाबंद में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ: ऑक्सीवन का किया लोकार्पण

By @dmin
Published: July 20, 2020
Share
SHARE

गरियाबंद। गृह मंत्री और गरियाबंद जिले के प्रभारी ताम्रध्वज साहू ने आज गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम द्वारतरा में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने विकासखण्ड के ग्राम मुड़ागांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ऑक्सीवन का लोकार्पण किया। इसका निर्माण कैम्पा मद के तहत 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। हरेली पर्व के अवसर पर आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में गृह मंत्री ने पौधरोपण भी किया। ऑक्सीवन के अंतर्गत फलदार पौधों-बेहडा, आवला, जामुन, कटहल के अलावा छायादार वृक्ष-पीपल, बरगद, मौलश्री आदि के लगभग 15 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अमितेष शुक्ला एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री साहू ने कहा कि आज हरेली त्यौहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना के नाम से अभिनव योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना से पशुपालकों के आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही खरीफ तथा रबी फसलों की सुरक्षा, जैविक खाद से भूमि स्वास्थ्य में सुधार और स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के परम्परागत कृषि यंत्रों की पूजा भी किए।

जिले में 86 हजार 570 किसान परिवार

गरियाबंद जिले में 86 हजार 570 किसान परिवार है, जो एक लाख 42 हजार 590 हेक्टेयर जमीन में खेती किसानी करते हैं। जिले में 2 लाख 53 हजार 229 गोवंश एवं 26 हजार 546 भैसवंश पशुधन है। जिले में निर्मित 48 गौठानों में 43 हजार 865 पशुधन की आवाजाही है। आज हरेली त्यौहार के दिन 24 गौठान ग्रामों में गोधन न्याय योजना प्रारंभ की जा रही है, जिसमें 2 रूपए प्रति किलों की दर से गोबर खरीदा जायेगा। ग्राम द्वारतरा में 419 पशुधन है, जिनसे प्रतिदिन लगभग 2 हजार किलो गोबर की प्राप्ति होगी, इससे पशुपालकों तथा चरवाहों को 4 हजार रूपए प्रतिदिन आमदानी होगी। राज्य सरकार की माहत्वकांक्षी योजना गरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना के तहत प्रथम चरण में जिले के 15 प्रतिशत पंचायतों में 48 गोठान निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया। इन गौठानों में विगत वर्ष हरेली त्यौहार के दिन से ही पशुधन के उपयोग हेतु कार्य प्ररंभ किये गए। जिले में द्वितीय चरण में 84 गौठान की स्वीकृति प्रदान की गयी है। माह मार्च 2021 तक जिले से सभी 336 ग्रामपंचायतों में गौठान निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी: अंतरिक्ष में बेकाबू हुआ रूस का जासूसी सैटेलाइट, जल्द टकरा सकता है धरती से
फसल खराब होने पर किसान की आत्महत्या का मामला: गृह मंत्री मतरोडीह पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मिले…… 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा
रामलला दर्शन योजना के तहत 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
राज्य खेल अंलकरण: पुरस्कारों के लिए 7 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन… जाने क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister inaugurated new Adarsh police station building in Patan: defense team gets scooter पाटन में नवीन आदर्श थाना भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण: रक्षा टीम को मिली स्कूटर
Next Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours Corona in India : पिछले 24 घंटे में सामने आए 37148 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा साढ़े 11 लाख के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?