ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिरासत में नहीं J&K का कोई बच्चा, SC ने माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

हिरासत में नहीं J&K का कोई बच्चा, SC ने माना

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
SHARE

श्रीनगर,जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अंत के बाद नाबालिगों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों पर जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की किशोर न्याय समिति ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट देते हुए कहा है कि किसी भी बच्चे को राज्य में हिरासत में नहीं रखा गया है। हाई कोर्ट के 4 जजों ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाई कोर्ट के 4 जजों के दल ने राज्य की सभी जेलों का दौरा करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट बनाई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट में दायर किया गया। इस रिपोर्ट पर विश्वास जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस बी आर गवई की खंडपीठ ने कहा कि वह हाई कोर्ट के जजों की जांच रिपोर्ट से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
जजों की रिपोर्ट पर संदेह का आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट
एक बाल अधिकार कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट के जजों की रिपोर्ट पर संदेह का कोई भी आधार नहीं है। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की रिपोर्ट से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। अगर हम अपने ही जजों पर भरोसा नहीं करेंगे तो इससे लोगों के बीच न्यायपालिका की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा। जांच करने वाले जजों की टीम ने अच्छा काम किया है और उन्होंने खुद जेलों का दौरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी है।’
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से किया था दावा
याचिकाकर्ता के वकील ने अपनी अर्जी में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र किया था, जिसमें कश्मीर के कई बच्चों के हिरासत में होने का दावा किया गया था। इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने जजों की रिपोर्ट पर ही संतुष्टि जताई। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी विशेष शख्स के हिरासत में होने पर किसी राहत के लिए हाई कोर्ट में अपील के रास्ते खुले हैं।

राजस्थान में तापमान 32.5 डिग्री, दिसंबर में गर्मी का 9 साल का रिकॉर्ड टूटा
एलोपैथी पर फिर बरसे रामदेव, अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले- आयुर्वेद की ताकत, अंग्रेज के इंजेक्शन में नहीं
पिछड़े वर्ग के बच्चों का उठेगा शिक्षा का स्तर, विद्या एंड चाइल्ड ने Cadence के साथ मिलकर की सराहनीय पहल
बम धमाका मामला: विशेष अदालत ने कहा- दोषियों को समाज में रहने की अनुमति देना आदमखोर तेंदुए को खुला छोडऩे के समान
टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास… एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगे टीके… पीएम मोदी ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, उत्तराखंड के कई जिलों में आज स्कूल बंद
Next Article पति मेट्रो पर कूदा, मां-बच्ची की फांसी.. दर्दनाक अंत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?