ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति मेट्रो पर कूदा, मां-बच्ची की फांसी.. दर्दनाक अंत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पति मेट्रो पर कूदा, मां-बच्ची की फांसी.. दर्दनाक अंत

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक पूरे परिवार के जान देने का मामला सामने आया है. पहले पति ने नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. शाम को पत्नी ने भी अपनी पांच साल की मासूम बेटी के साथ फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. मृतक परिवार मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई का निवासी है. मृतक पति 33 वर्षीय भरत जे गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात था.

जानकारी के अनुसार भरत सितंबर माह में ही अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नेपाल के काठमांडू से यहां शिफ्ट हुआ था. वह गोल्डन टिप्स टी कंपनी से पहले नेपाल में बिग मार्ट शॉपिंग मॉल में नौकरी करता था. भरत की पत्नी शिवरंजनी हाउसवाइफ थीं और बेटी KG की छात्रा थी. भरत जे का भाई कार्तिक जे साकेत नई दिल्ली में स्थित किसी कोचिंग सेंटर से पायलट के कोर्स के लिए तैयारी कर रहा है.

भरत ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पत्नी, देवर और बेटी के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची. पति की मौत से आहत पत्नी ने अस्पताल से घर लौटने के बाद बेटी के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली. पत्नी के आत्महत्या करने की घटना शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. शुरुआती जांच के बाद परिवार में किसी तरह के तनाव की बात से पुलिस ने इनकार किया है. भरत और उनकी पत्नी ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, इसकी तहकीकात की जा रही है.

समस्या: भोरमदेव मंदिर की दीवारों से रिस रहा बारिश का पानी, एक ओर से धंस गई जमीन
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के सिर सजा प्रदेश के 11वें सीएम का ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
12वीं सीबीएसई परीक्षा पर नहीं हुआ फैसला… सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई…. अब सोमवार को होगी सुनवाई
मर गया सिस्टम ! पत्नी का व्रत था इसलिए देर से पहुंचा डॉक्टर, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम
लोहे से लोहे को काटेगा अमेरिका, IS-खुरासान के खिलाफ तालिबान को बनाएगा हथियार, आतंकियों के खात्मे का यह प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार हिरासत में नहीं J&K का कोई बच्चा, SC ने माना
Next Article ब्रिटेन चुनाव: इन 15 भारतवंशियों ने मचाई धूम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?