ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘हिंदू जिन्ना’ बन गए हैं PM मोदी: तरुण गोगोई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘हिंदू जिन्ना’ बन गए हैं PM मोदी: तरुण गोगोई

By @dmin
Published: January 7, 2020
Share
SHARE

गुवाहाटी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को हिंदू जिन्ना करार दिया है। गोगोई ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी भारत का धर्म के आधार पर विभाजन करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की ‘टू नेशन थिअरी’ को फॉलो कर रहे हैं।

गोगोई ने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री आरोप लगाते हैं कि हम (कांग्रेस) पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, मगर उन्होंने खुद को ही पड़ोसी देश के स्तर तक गिरा लिया है। वह जिन्ना के दो राष्ट्र सिद्धांत की तरफ बढ़ रहे हैं और भारत के हिंदू जिन्ना के रूप में उभरे हैं।’

‘हम हिंदू हैं, मगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनते नहीं देखना चाहते’
उन्होंने कहा कि जिस तरह नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं, वह दिखाता है कि लोगों ने बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों के ‘हिंदुत्व’ के विचार को खारिज किया है। गोगोई ने कहा, ‘हम हिंदू हैं, मगर अपने देश को हिंदू राष्ट्र बनते नहीं देखना चाहते हैं। विरोध करने वाले लोगों में ज्यादातर हिंदू हैं, जो बीजेपी और आरएसएस के हिंदुत्व को ठुकरा चुके हैं।’

बता दें कि तरुण गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। गोगोई देशभर में प्रस्तावित एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर केंद्र पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इससे पहले उन्होंने देश में एक भी डिटेंशन कैंप न होने का दावा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। गोगोई ने पीएम मोदी को झूठा बताते हुए दावा किया कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने असम के ग्‍वालपाड़ा में डिटेंशन कैंप स्‍थापित करने के लिए वर्ष 2018 में 46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की थी।

Breaking News : महतारी वंदन योजना के नाम पर महिला मतदाताओं को लुभाने का प्रयास, भाजपा के दो प्रत्याशियों को नोटिस
ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा : ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर, 12 आंगनबाड़ी सेविका समेत 13 की मौत
नक्सल पीड़ित परिवार के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, प्रथम चरण में 58 लोगों को सरकारी नौकरी
CG Crime : गांजा तस्करी में पकड़ाई युवती, स्कूटी से बेचने ले जा रही थी 9 किलो गांजा, प्रशिक्षु डीएसपी ने धर दबोचा
छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दुर्ग व रायपुर हॉट स्पॉट…. सामने आए 645 नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तनाव के बीच भड़के ट्रंप, कहा- ईरान कभी नहीं हासिल कर पाएगा परमाणु हथियार
Next Article कासिम सुलेमानी के जनाजे में रोए खुमैनी, रूहानी ने चेताया-कतई धमकी न दे US

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?