रायपुर। होली से पहले अचानक सड़क हादसे बढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीए के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे और अनियंत्रित होने से बाइक होर्डिंग से टकराई। होर्डिंग से टकराने के बाद दूर मैदान में जा गिरे। हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र की है। कचना इलाके में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराकर पेड़ तोड़ती हुई खाली मैदान में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह और अहमद रजा के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के संबलपुर के रहने वाले थे। मैट्स कॉलेज में सीए की पढ़ाई कर रहे थे। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।




