ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार… पंजाब से पाकिस्तान तक कनेक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार… पंजाब से पाकिस्तान तक कनेक्शन

By Mohan Rao
Published: March 22, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। राजधानी रायपुर के थाना कबीर नगर, आमानाका और साइबर की संयुक्त पुलिस टीम ने पंजाब में घेराबंदी कर अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार मुख्य आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा), अवैध शस्त्र और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। चारो आरोपी रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज केस में फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस जांच में पता चला कि रायपुर में हेरोइन की सप्लाई का मुख्य सोर्स और मुख्य सरगना पंजाब से है। सभी प्रमुख सप्लायर पंजाब से माल लाकर रायपुर और आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस रायपुर में हेरोइन पकड़े जाने के हर मामले में तकनीकी साक्ष्य, लोकल सप्लायर से लेकर अंतरराज्यीय वाहक और वाहन से लेकर पंजाब स्थित मूल सप्लायर तक की जांच पड़ताल कर चारों मुख्य आरोपियों के गृह प्रांत पंजाब में जाकर धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने कमलजीत सिंग पन्नू- तरण-तारण पंजाब , तरसेम सिंग उर्फ साजन- मोगा पंजाब , विक्की सिंग- मोगा पंजाब व जनक राज- फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान तक फैला नेटवर्क
पुलिस जांच  में पता चला कि पूर्व में गिरफ्तार रुपिंदर उर्फ पाब्लो गैंग के कमलजीत सिंह पन्नू इस गिरोह की कड़ी में वन टियर यानी अव्वल दर्जे का सप्लायर था। वह पाकिस्तान से सटे पंजाब की सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क से सीधे हेरोइन की खरीदी करता था। रुपिंदर जैसे सप्लायर को हेरोइन उपलब्ध कराता था, जो रायपुर समेत दूर के शहरों में हेरोइन सप्लाई करते थे। पहले सप्लायर कमलजीत सिंह पन्नू की आपराधिक पृष्ठभूमि काफी गंभीर है। वह पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में जेल जा चुका है।

कुरियर से हेरोइन की तस्करी
दूसरे और तीसरे आरोपी तरसेम सिंग उर्फ साजन और विक्की सिंह कुरियर से हेरोइन की तस्करी करते थे। दोनों आरोपी खुद हेरोइन लेकर नहीं चलते थे बल्कि पंजाब से रायपुर तक हेरोइन की सप्लाई कुरियर से करते थे। हेरोइन को सामान्य पार्सल में इस प्रकार से छिपाया जाता था कि कि वह पहली नजर में पकड़ में न आ सके। इतना ही नहीं आरोपी खुद को ट्रांसपोर्ट से अलग रखते थे, जिससे की पकड़ में न आ सके। रायपुर में लोकल वितरक पार्सल लेकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाते थे। चौथा आरोपी जनकराज मालवाहक और ट्रक चालकों के माध्यम से हेरोइन की तस्करी करता था। वह हीरोइन की आपूर्ति के लिए उन ट्रक चालकों का उपयोग करता था जो नियमित रुप से पंजाब से छत्तीसगढ़ माल की ढुलाई करने के लिये आते-जाते थे।

बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना होगी पूरी, विधायक रिकेश बोले- शहरी-ग्रामीण विकास सहित सर्वहारा वर्ग का रखा है पूरा ध्यान
वनमंत्री कश्यप रजत जयंती कार्यक्रम व मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में हुए शामिल
दुर्ग में दोपहर 3 बजे 58 फीसदी वोटिंग, पाटन और अहिवारा में सर्वाधिक मतदान
Bhilai Breaking : टाउनशिप के अनाधिकृत निर्माण का नहीं हो पाएगा नियमितिकरण, बीएसपी प्रबंधन ने बताई यह वजह
भेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तौलकर हितग्राहियों को दिया राशन, लापरवाही पर सीएमओ पर गिरी निलंबन की गाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Next Article तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, विवाहता की मौत… रायपुर से लौट रहे थे दोनों
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?