ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कॉमेडी थ्रिलर के साथ लौटेगी ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’ की जोड़ी, ये है लेटेस्ट अपडेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कॉमेडी थ्रिलर के साथ लौटेगी ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’ की जोड़ी, ये है लेटेस्ट अपडेट

By @dmin
Published: December 11, 2020
Share
SHARE

‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी जोड़ी एक बार फिर से एक साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। यहां बात हो रही है खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रियदर्शन की। जी हां! लोगों का मनोरंजन करने वाली इतनी सारी फिल्मों को देने वाली यह जोड़ी एक बार फिर से एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म के साथ वापस लौटने की तैयारी कर रही है।

प्रियदर्शन ने बताया कि उनकी बातचीत अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म को लेकर चल रही है। इन दोनों ने फैसला भी कर लिया है कि वह फिल्म बहुत ही जल्द शुरू भी कर देंगे। वैसे तो इसकी शूटिंग इसी साल दिसंबर में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अक्षय कुमार का भी सारा शेड्यूल बिगड़ गया। यही कारण है कि वह इस साल तो प्रियदर्शन के साथ में काम नहीं कर पाएंगे लेकिन प्रियदर्शन ने अगले साल के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

प्रियदर्शन ने बताया है कि वह अक्षय कुमार के साथ एक गंभीर फिल्म बनाने की योजना में थे लेकिन अक्षय ने उनके सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोगों को इस जोड़े से हमेशा कॉमेडी की ही आशा रही है। बेहतर होगा कि कॉमेडी फिल्म ही की जाए, साथ में उसमें कहानी थोड़ी गंभीर जोड़ सकते हैं। दोनों के बीच सहमति बन गई और प्रियदर्शन ने एकदम हेराफेरी की तरह एक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म की योजना बना ली।

प्रियदर्शन ने खुद बताया है कि वह इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरू करने वाले थे लेकिन अब वह इसकी शूटिंग अगले साल सितंबर के आसपास शुरू करेंगे। फिल्म के निर्माता खुद अक्षय कुमार ही होंगे। प्रियदर्शन ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़े रहने से बिल्कुल इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ मिलकर वह इस फिल्म को नहीं करने वाले हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से साफ मना कर दिया है कि वह इस काम को करने में बिल्कुल भी रुचि नहीं रखते।

दिन प्रतिदिन अक्षय कुमार की फिल्मों का कैलेंडर और भी बड़ा होता जा रहा है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी उनकी एक फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बनकर एकदम तैयार है और अपने रिलीज का इंतजार कर रही है। वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म ‘पृथ्वीराज’ और एक फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग वह कुछ ही समय पहले खत्म कर चुके हैं। इस समय अक्षय धनुष और सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। अगले साल की शुरुआत में ही वह कृति सेनन, अरशद वारसी, और जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

आइसोलेशन यूनिट में भर्ती अमिताभ-अभिषेक: डॉक्टरों ने कहा दोनों की हालत स्थित, जाने क्या है जया व एश्वर्या की रिपोर्ट
केन्द्रीय गृहमंत्री ने जवानों से किया संवाद, बोले- जब नक्सलमुक्त होगा देश वह पल होगा आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण क्षण
IPL-2023 : गुजरात पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश, हार्दिक की टीम में विजय शंकर की हो सकती है वापसी
5वें टेस्ट से पहले फिर कोरोना का साया, टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का सदस्य पॉजिटिव, प्रैक्टिस सेशन रद्द
हिचकी से हैं परेशान तो तुरंत राहत दिला सकती है काली मिर्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनुष्का की शादी को तीन साल हुए पूरे, विराट कोहली ने खास तस्वीर के साथ अभिनेत्री को दी सालगिरह की बधाई
Next Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल ढाई साल के कार्यकाल पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान: हाईकमान के निर्देश पर बना सीएम… कहे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?