ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हेमबती ने की सीएम साय से मुलाकात, उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हेमबती ने की सीएम साय से मुलाकात, उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: December 30, 2024
Share
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हेमबती ने की सीएम साय से मुलाकात
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024 से सम्मानित कोंडागांव की बेटी हेमबती नाग ने दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार को नवा रायपुर में सीएम साय व मंत्रीमंडल के सदस्यों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है। इस दौरान सीएम साय ने हेमबती नाग को बधाई दी। वहीं मंत्रीमंडल के सदस्यों ने भी उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

हेमबती नाग से मुलाकात के बाद सीएम साय ने एक्स पर तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित होकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली, राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग से स्नेहिल मुलाकात हुई और शानदार उपलब्धि के लिए बिटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निश्चित ही हेमबती की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा तरुणाईयों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। छत्तीसगढ़ को अपने इस होनहार बेटी पर गर्व है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा एवं मंत्रिमंडल के साथी उपस्थित रहे।

हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने हेमबती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया है। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।

Big News: ‘लोन वर्राटू’ अभियान का असर: तीन इनामी नक्सली सहित 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में शामिल होने का लिया फैसला
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ नाकाम, तीन दहशतगर्द ढेर, चार जवान घायल
हाईकोर्ट की फटकार के बाद रइसजादों पर केस दर्ज, गाड़ियां भी जब्त, बिलासपुर में जाम किया था एनएच 130
संक्रमण की चेन तोडऩे को आगे आए व्यापारी, खुद लगाया लॉकडाउन
बैंक में 85 लाख गबन का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार… ग्राहकों से ली थी लोन की राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली में निगम ने वसूला जनरल स्टोर्स संचालक से जुर्माना, चाइनिज मांझा की बिक्री पर कार्रवाई
Next Article सीएम साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म…. जानिए क्या-क्या हुए निर्णय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?