ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान… अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान… अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
SHARE

रायपुर। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में देश में छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान है व कर्नाटक राज्य पहले स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2021-21 के रिपोर्ट अनुसार लक्ष्य को पूरा करने एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय करने के लिए अंतिम तिमाही में राज्यों की रैंकिंग में पूरे देश में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। इस सूची में जहाँ दिल्ली जैसे राज्य सैंतीसवें स्थान पर, राजस्थान छब्बीसवें, उत्तरप्रदेश चैदहवें, मध्यप्रदेश तेरहवें, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्य चौथे व पांचवें पायदान पर हैं वहीं छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। छत्तीसगढ़ ने कोरोना महामारी के इस कठिन समय में भी अपना नाम देश के शीर्ष राज्यों में शामिल कराया है। राज्य में लक्ष्य से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में उन्नयन किया गया है ताकि गैर संचारी रोगों के सम्बंध में समस्त सेवाएँ प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के लोगों को भी मिल सके।
कोरोना के इस दौर में हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टरों के माध्यम से राज्य के 5 लाख से अधिक लोगों को घर तक दवाईयां पहुंचाई गई। जिसमें 1 लाख 96 हजार 375 मरीजों को डायबीटिज, 1 लाख 32 हजार 330 मरीजों को हाईपरटेन्शन, 5 हजार 279 मरीजों को टी.बी., 2 हजार 727 मरीजों को कुष्ठ व 1 लाख 85 हजार 470 गर्भवती माताओं को उनके घर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी दवाईयां पहुंचाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया की राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के सहयोग से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता को बनाए रखा। सुरक्षित टीकाकरण, बुजुर्गों की देखभाल, गंभीर मरीजों को घर पहुँच दवा की उपलब्धता, माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल और प्रसव संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने में इन सेंटरों ने कीर्तिमान स्थापित कर राज्य का मान बढ़ाया है।
डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अमलों एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेण्टर की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इतने मुश्किल और चुनौतीपूर्ण समय में भी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों के अमले ने अपने कर्तव्य का निर्वहन सर्वश्रेष्ठ रूप से किया है जो निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है। कोरोना के विरुद्ध जंग में भी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। कोरोना जांच, उपचार, टीकाकरण और सर्विलेंस जैसे मोर्चे पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर लगातार अच्छा काम कर रहे हैं।

​​​​​​​मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 05 करोड़ 07 लाख रूपये के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ विजन @/2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने अफसरों की बैठक, लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर जोर
कलयुगी पिता को मरते दम तक कारावास की सजा, नाबालिग बेटी के साथ करता था दुष्कर्म
CG Crime : युवती ने कुल्हाडी मारकर की सगी बहन की हत्या, हैरान कर देगी हत्या की वजह… पढ़ें सनसनीखेज खबर
कांग्रेस पार्षद के घर छापा: धरे गए 52 परियों के 10 दिवाने, लाखों नगदी सहित फोन और बाइक जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेंट्रल विस्टा: निर्माण कार्य रोक की याचिका पर हुई सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित सेंट्रल विस्टा: निर्माण कार्य रोक की याचिका पर हुई सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
Next Article 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनराई विजयन, कैबिनेट में होंगे 21 मेंबर्स 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनराई विजयन, कैबिनेट में होंगे 21 मेंबर्स

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?