ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम मंदिर के लिए 11 करोड़ परिवारों से मदद ली जाएगी, ट्रस्ट ने पैसा जुटाने के लिए जारी किया दिशा-निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राम मंदिर के लिए 11 करोड़ परिवारों से मदद ली जाएगी, ट्रस्ट ने पैसा जुटाने के लिए जारी किया दिशा-निर्देश

By @dmin
Published: November 22, 2020
Share
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। विहिप के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक में पहले ही तय हो चुका है कि यह अभियान 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2021 तक चलेगा। इस अभियान में देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से सम्पर्क कर प्रति व्यक्ति न्यूनतम दस रुपये व प्रति परिवार एक सौ रुपये की सहायता राशि एकत्र की जाएगी। इस अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने की सांगठनिक योजना बन चुकी है। अब टोलियों का निर्माण हो रहा है।

फिलहाल रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने दानदाताओं के लिए पत्रक तैयार कर लिया है। इस फोल्डर में राम मंदिर मॉडल का चित्र और उसके साथ ही मंदिर का आकार-प्रकार भी दिया गया है। इस फोल्डर के मुताबिक मंदिर की मुख्य विशेषताएं शीर्षक में बताया गया कि कुल क्षेत्रफल 2.7 एकड़, मंदिर निर्मित क्षेत्र 54,400 वर्ग फुट, कुल लंबाई 360 फुट, कुल चौड़ाई 235 फुट, शिखर सहित कुल ऊंचाई 161 फुट, कुल तल तीन, भूतल के स्तम्भों की संख्या 160, प्रथम तल के स्तम्भों की संख्या 132 व द्वितीय तल में स्तम्भों की संख्या 74 बताई गयी है।

67.3 एकड़ की महायोजना भी की गयी है स्पष्ट
फोल्डर में राम मंदिर के अलावा 67.3 एकड़ की महायोजना में प्रस्तावित विकास कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार परिसर में संग्रहालय, ग्रंथालय, 360 डिग्री रंगभूमि, यज्ञशाला, सम्मेलन केंद्र, सत्संग भवन, धर्मशाला, अभिलेखागार, अतिथि भवन, अनुसंधान केंद्र, प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर, प्रदर्शनी व तीर्थयात्री सुविधाएं शामिल हैं। इसी तरह से पार्किंग व संगीत फौव्वारे की भी योजना का प्रस्ताव किया गया है।

कार्यकर्ताओं के लिए भी निर्देश जारी
इस निर्देश में कहा गया है कि प्रतिदिन के संग्रहित नकद, चेक व डीडी को दूसरे दिन समीप के भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में संबंधित खाते में ही जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद संग्रहित निधि जमा करने की सुविधा नहीं रहेगी। इस अभियान के निमित्त सभी व्यय भुगतान सम्बन्धी सूचना बाद में दी जाएगी। पत्रक हिन्दी/अंग्रेजी में भेजा जाएगा। आवश्यकता के अनुसार मातृभाषा में छपवा कर उपयोग कर सकते हैं। निधि संग्रह का विवरण प्रतिदिन केंद्र को भेजने के लिए एक साफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन समर्पण के लिए एक एप की व्यवस्था विचाराधीन है।

मुख्यमंत्री भूपेश की मौजूदगी में नव निर्वाचित महापौरों ने संभाला पदभार
लद्दाख में पीछे हटेंगी भारत-चीन सेनाएं, कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में फैसला
Breaking News : दुर्ग के बाद अब रायपुर में सीएम बघेल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, सारबोन यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस ने दिया अवार्ड
मशरूम से घर पर बनाएं ये चार आसान और जायकेदार व्यंजन, ये है रेसिपी
90 के दशक के फेमस कार्टून शो, जो दुनिया के अलग-अलग देशों में किए गए थे बैन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 16 लोगों में बंटेगी रामपुर के नवाब खानदान की 26 अरब की सम्पत्ति, जानिए 45 साल बाद कैसे हुआ बंटवारा 16 लोगों में बंटेगी रामपुर के नवाब खानदान की 26 अरब की सम्पत्ति, जानिए 45 साल बाद कैसे हुआ बंटवारा
Next Article कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?