ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज

By @dmin
Published: January 17, 2021
Share
जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज
जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना टीकाकरण शुरू होते ही पहले दिन शनिवार को देश में करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। टीका लगने के बाद कोविन वेबसाइट के जरिए इन सभी कर्मचारियों के पंजीकृत फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें अगली डोज लगवाने का समय और स्थान दोनों बताए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट के जरिए ही सभी लोगों को मैसेज प्राप्त होगा। दो डोज लगाने के बाद ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पहली डोज 16 जनवरी को लगने के चलते अब दूसरी डोज लगाने का काम 14 फरवरी से शुरू होगा। इस इस बीच करीब 50 से 60 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा दिया जाएगा।
मंत्रालय ने यह भी बताया है कि अभी कुछ राज्यों से फ्रंटलाइन वर्कर की सूची प्राप्त नहीं हुई है। तमिलनाडु ने हाल ही में यह सूची भेजी है। इसे कोविन वेबसाइट पर लिंक करने में कुछ वक्त लग सकता है। 25 जनवरी से कोविन वेबसाइट पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर की सूची भी होगी। तब तक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका रोजाना दिया जाएगा।

एक करोड़ से ज्यादा संक्रमित, डेढ़ लाख मौतें हो चुकी
भारत में एक करोड़ पांच लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत के बाद देश ने ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ टीके के साथ महामारी को मात देने के लिए पहला कदम उठाया गया है और देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।

पीएम ने दिया ‘दवाई भी और कड़ाई भी’ का मंत्र
अभियान की शुरुआत से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री कहा कि टीके की दो खुराक लेनी बहुत जरूरी हैं और इन दोनों के बीच लगभग एक महीने का अंतर होना चाहिए। उन्होंने टीका लेने के बाद भी लोगों से कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया और ”दवाई भी, कड़ाई भी’ का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के ‘मेड इन इंडिया’ टीकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही इसके उपयोग की अनुमति दी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि यह टीका देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक जीत सुनिश्चित करेगा।

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की बिलासा देवी केवट का मोमेंटो
अस्पताल का बिल नहीं भर पाए तो शव देने से किया इनकार, गाड़ी भी रख ली गिरवी
रक्षाबंधन के लिए समूह की महिलाएं बना रहीं वैदिक राखियाँ, कंगन और झुमके
दर्दनाक हादसा: ईंट भट्टे की दीवार गिरी, पलक झपकते ही मलबे में जिंदा दफन हुईं छह जिंदगियां
यूरोपीय देशों जैसी तबाही फिर मचा सकता है कोरोना, चौथी डोज की भी पड़ेगी जरूरत: एक्सपर्ट की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी वाराणसी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी काशी-केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
Next Article प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत छतीसगढ़ में कोरोना : रायपुर में 111 समेत प्रदेश में मिले 566 नये कोरोना मरीज, 515 हुए ठीक…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?