ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा: अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने सहित यह दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा: अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने सहित यह दिए निर्देश

By @dmin
Published: July 7, 2020
Share
Health Minister Singhdev reviewed the arrangements of Ambikapur Medical College
Health Minister Singhdev reviewed the arrangements of Ambikapur Medical College
SHARE

अंबिकापुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज अंबिकापुर मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने अस्पताल की कमियों एवं खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने इस अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। श्री सिंहदेव ने यहां निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन कर उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों, स्टॉफ और मरीजों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने कहा।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर सेट के साथ ऑटो-यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीवनदीप समिति की राशि का उपयोग चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ की व्यवस्था में करने कहा। कोरोना वायरस की जांच के लिए वायरोलॉजी लैब में मशीनों की स्थापना के साथ तकनीशियनों के प्रशिक्षण के भी निर्देश उन्होंने दिए। मंत्री सिंहदेव ने सोनोग्राफी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने एमबीबीएस डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने कहा। उन्होंने अस्पताल में अलग-अलग कक्ष में स्थापित एक्स-रे एवं डायलिसिस मशीनों को एक ही हॉल में स्थापित करने कहा जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर सुविधाएं हासिल हो सकें। उन्होंने मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की नियमित पदोन्नति के लिए आवश्यक प्रकिया पूर्ण कर फाइल स्वास्थ्य विभाग को भेजने कहा। उन्होंने स्थानांतरण के बाद भी यहां पदभार ग्रहण नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही।

मंत्री सिंहदेव ने अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेक-पॉइंट बढ़ाने कहा। सीसीटीवी कैमरों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस उपकरण की व्यवस्था करने और वार्डों में प्रवेश के लिए पास जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पास जारी करने के लिए अलग काउन्टर बनाने के साथ ही वार्ड में प्रवेश के लिए एक निश्चित समय तय करने कहा। उन्होंने बैठक में मौजूद सरगुजा के पुलिस अधीक्षक को किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में लुण्ड्रा के विधायक डॉ. प्रीतम राम, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वरशरण सिंहदेव, मेडिकल कालेज के डीन डॉ. आरके सिंह और सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया भी मौजूद थे।

महतारी वंदन योजना : डीबीटी कराने बैंकों में लगी कतार, रविवार को छुट्टी के दिन भी करा सकेंगे डीबीटी
छत्तीसगढ़ बन रहा निवेश का नया हब, इस साल अब 218 परियोजनाओं में 1.63 लाख करोड़ का निवेश
Entertainment: लेके प्रभु का नाम को मिले प्यार से रोमांचित हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ!
छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा ने विरासत टैक्स को बताया साजिश, कहा- लोगों की संपत्ति लूटना चाहती है कांग्रेस
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे मेंं 7 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, लगा लापरवाही का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article New initiative of the government: skill of Kauri craftsmen will get new dimension सरकार की नई पहल: कौड़ी शिल्पकारों के हुनर को मिलेगा नया आयाम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड कौड़ी शिल्पकारों का कर रहा सर्वेक्षण कार्य
Next Article हमीरपुर में एसटीफ की बदमाशों के साथ मुठभेड़, विकास दुबे का करीबी अमर दुबे ढेर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?