ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जहरीली शराब का कहर : बिहार में अब तक 53 मौतें, बैकफुट पर नितीश सरकार… शराबबंदी पर उठने लगे सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जहरीली शराब का कहर : बिहार में अब तक 53 मौतें, बैकफुट पर नितीश सरकार… शराबबंदी पर उठने लगे सवाल

By Mohan Rao
Published: December 16, 2022
Share
शराबबंदी पर बैकफुट में नितीश सरकार
SHARE

छपरा (एजेंसी)। पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 53 लोगों की मौत हो गई। इसके कारण अभी भी कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों को लेकर बिहार सरकार बैकफुट पर है। अब यहा शराब बंदी पर सवाल उठने लगे हैं। सरकार की सहयोगी पार्टी ही इस पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री नितीश कुमार के एक बयान भी चर्चा में है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि ‘जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा।

बता दें बिहार के सारण में इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 53 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद नितीश सरकार बैकफुट पर है। 2016 में नीतीश सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर बैन लगाया था। शराबबंदी के बाद यहां पर अवैध रूप से शराब की बिक्री बढ़ी और लोग नशा करने के लिए नकली शराब तक पीने लगे हैं। शराब माफिया नकली शराब बनाकर धडल्ले से कमा रहे हैं। एक तरह से शराब के शौकीनों को शराब कहीं न कहीं से मिल ही जाती है लेकिन इससे सरकार को राजस्व की बड़ी हानि हो रही है। वहीं बिहार में जहरीली शराब से मौतों को लेकर विपक्ष सरकार की शराबबंदी को ही कारण मान रहा है।

इधर इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इसमें 31 पुलिसकर्मी हैं। इस मामले में पुलिस लगातार सारण जिले में छापेमारी कर रही है। अब तक 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इन लोगों से यह पता नहीं चल पा रहा है जहरीली शराब के लिए यही जिम्मेदार हैं। इस बीच खबर यह भी आ रही है कि जहरीली शराब थाने में रखी अवैध स्प्रिट चोरी करके बनाई गई थी। यानी सीधे पुलिस विभाग पर स्प्रिट को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ महीने पहले मशरक थाना पुलिस ने भारी मात्रा में स्प्रिट जब्त की थी, इन्हीं में से 210 लीटर स्प्रिट से भरा एक ड्रम गायब है। इसी स्प्रिट से जहरीली शराब बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

‘मोदी छाप’ होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट, दिल्ली में आज फिर चल रहा मंथन
समाज कल्याण विभाग ने 10 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के परीक्षण के बाद वितरण किए आवश्यक सामग्री
शादी समारोह से लौट रही पिकअप पलटी: 14 लोग घायल, 2 महिलाओं की हालत गंभीर…
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, बताया षड्यंत्रकारी
शिक्षा बचाओ देश बचाओ: राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने साइकल में खुर्सीपार से रायपुर निकले NSUI के साथी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिता की मौत की खबर से बौखलाए बेटे ने सौतेली मां पर किया जानलेवा हमला, रोते हुए थाने पहुंची महिला, बोली-साहब बचा लो… पिता की मौत की खबर से बौखलाए बेटे ने सौतेली मां पर किया जानलेवा हमला, रोते हुए थाने पहुंची महिला, बोली-साहब बचा लो…
Next Article Durg Breaking: आम आदमी पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, निगम ने नेता के नर्सिंग होम पर जड़ा ताला, कार्रवाई से हड़कंप Durg Breaking: आम आदमी पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, निगम ने नेता के नर्सिंग होम पर जड़ा ताला, कार्रवाई से हड़कंप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?