ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking: आम आदमी पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, निगम ने नेता के नर्सिंग होम पर जड़ा ताला, कार्रवाई से हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

Durg Breaking: आम आदमी पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, निगम ने नेता के नर्सिंग होम पर जड़ा ताला, कार्रवाई से हड़कंप

By @dmin
Published: December 16, 2022
Share
Durg Breaking: आम आदमी पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, निगम ने नेता के नर्सिंग होम पर जड़ा ताला, कार्रवाई से हड़कंप
Durg Breaking: आम आदमी पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, निगम ने नेता के नर्सिंग होम पर जड़ा ताला, कार्रवाई से हड़कंप
SHARE

दुर्ग. आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह और शहर अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच घंटे थाने में बैठाकर रखा। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कोतवाली थाने से छूटने के बाद देर रात एक वीडियो जारी किया। जिसमें निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को शासकीय कार्य में बाधा का आरोप लगाकर निगम आयुक्त ने उनके खिलाफ श्किायत दर्ज कराई थी। दरअसल गुरुवार को दुर्ग निगम आयुक्त ने आप के शहर अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल के आर्य नगर स्थित नर्सिंग होम में छापेमार कार्रवाई करते हुए तालाबंदी कर दी। नर्सिंग होम में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही और एनजीटी के नियमों की अनदेखी की शिकायत पर निगम कमिश्नर लक्ष्मण तिवारी की अगुवाई में निगम के अमले ने नर्सिंग होम में दबिश देकर जांच की। इसमें व्यापक गड़बड़ी पाई गई।

निगम के टीम से भिड़े दोनों
निगम के की कार्रवाई से नाराज डॉ. अग्रवाल और आम आदमी पार्टी के नेता मेहरबान सिंह ने निगम अमले से कथित तौर पर हुज्जतबाजी भी की। इस पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बतां दें कि डॉ. अग्रवाल आप प्रत्याशी के रूप में शहर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई
निगम प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आर्य नगर स्थित डॉ. एसके अग्रवाल के नर्सिंग होम में गंदगी और मेडिकल वेस्ट के निष्पादन को लेकर नियमों की अनदेखी को लेकर मरीजों और स्थानीय लोगों ने कमिश्नर लक्ष्मण तिवारी के समक्ष गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे शिकायत दर्ज कराई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने निगम के अमले से साथ शाम करीब साढ़े 6 बजे नर्सिंग होम में दबिश देकर जांच की।

पाई गई खामियां
निगम प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई अनुकूल नहीं पाया गया। ऑपरेशन थियेटर में भी गंदगी पाई गई। मेडिकल वेस्ट का संकलन भी नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया और बड़ी मात्रा में वेस्ट डंप पाया गया। यह एनजीटी के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। निगम प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान अस्पताल के कर्मचारी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। वहीं नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नर्सिंग होम एक्ट के तहत 2019 का पाया गया। इस लायसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया था।

रायगढ़ में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 23 वाहन जब्त
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : 3 जून को समापन समारोह, सीएम बघेल होंगे शामिल… जानिए क्या रहेगा खास
सुराजी गांव योजना: महिलाओं में ला रही सामूहिक चेतना…. वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, गेंदा फूल की खेती एवं सब्जी उत्पादन से बन रही स्वावलंबी
विश्व पर्यावरण दिवस’: अस्तित्व बचाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए संजीदगी से सोचें: भूपेश बघेल
शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, रायपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जहरीली शराब का कहर : बिहार में अब तक 53 मौतें, बैकफुट पर नितीश सरकार… शराबबंदी पर उठने लगे सवाल
Next Article दुर्ग में अवैध कॉलोनी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 एकड़ से ज्यादा जमीन पर ढहाया निर्माण कार्य, टाउन प्लानिंग विभाग ने की सख्त कार्रवाई दुर्ग में अवैध कॉलोनी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 एकड़ से ज्यादा जमीन पर ढहाया निर्माण कार्य, टाउन प्लानिंग विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?